Dehradun: मनरेगा का नाम बदलने पर देहरादून में कांग्रेस का हल्ला बोल, केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Congress:

Congress: राजधानी देहरादून में कांग्रेस पार्टी ने गांधी पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मनरेगा का नाम बदलने के प्रस्ताव के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार इतिहास और महात्मा गांधी के नाम को मिटाने की राजनीति कर रही है। Congress: 

Read also- Haryana News: CM सैनी ने गुरुग्राम जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में शिरकत की

दरअसल, केंद्र सरकार ने ग्रामीण रोजगार व्यवस्था में बदलाव की दिशा में कदम बढ़ाते हुए लोकसभा में मंगलवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा VB–जी राम जी बिल, 2025 पेश किया…इस बिल के पारित होने की स्थिति में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम यानी मनरेगा की जगह नया नाम विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी ‘जी राम जी’ हो जाएगा. बिल के पेश होते ही सदन में हंगामा देखने को मिला, वहीं देशभर में विपक्ष ने इसका विरोध शुरू कर दिया।Congress: 

केंद्र सरकार ने मनरेगा की जगह नया विधेयक पेश किया है जिसका नाम है ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिल, 2025’ या संक्षेप में VB-G RAM G बिल।इस बिल में मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने और कई प्रावधानों में बदलाव का प्रस्ताव है। विपक्ष ने इसे महात्मा गांधी का अपमान बताते हुए जोरदार विरोध किया है।कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सदन में और बाहर तीखे सवाल उठाए है।Congress:

Read also- एकाधिकार भारत के लिए अभिशाप, MSME को अर्थव्यवस्था की मजबूत पकड़ देनी होगी- राहुल गांधी

लोकसभा में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने VB-G RAM G बिल पेश किया है। इस बिल में ग्रामीण परिवारों को 100 की जगह 125 दिन रोजगार की गारंटी दी गई है, लेकिन फंडिंग पैटर्न बदलकर केंद्र का हिस्सा ज्यादातर राज्यों में 60 प्रतिशत करने का प्रस्ताव है साथ ही योजना को विकसित भारत 2047 के विजन से जोड़ा गया है। Parliament

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *