Haldwani: हल्द्वानी में BJP पार्षद ने युवक को गोली मारी, विपक्ष ने सरकार पर उठाए सवाल

Haldwani:

Haldwani: हल्द्वानी में 23 वर्षीय युवक नितिन लोहनी की गोली मारकर हत्या पर सियासत गरमा गई है। विपक्ष लगातार सत्ता पक्ष पर सवाल खड़े कर रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा की राज्य में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमा गई है। Haldwani:

Read Also: राष्ट्रपति मादुरो की गिरफ्तारी पर J.D. Vance ने दी प्रतिक्रिया, बोले- ड्रग्स व्यापार से जुड़ा है वेनेजुएला

उन्होंने कहा की आज  सत्ता का संरक्षण अपराधियों का सबसे बड़ा हथियार बन चुका है। जिस व्यक्ति पर हत्या का आरोप है, वह कोई आम नागरिक नहीं बल्कि भाजपा का पार्षद और मंडल उपाध्यक्ष है और यही सच्चाई इस पूरे मामले को और भी गंभीर बना देती है। यह पहला मौका नहीं है जब इस आरोपी पर सवाल उठे हों। Haldwani 

Read Also: Delhi Riot: दिल्ली दंगा मामले में जेल में रहेंगे उमर खालिद-शरजील इमाम, न्यायालय ने नामंजूर की जमानत

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि सवाल है कि जब सत्ता खुद अपराधियों की ढाल बन जाए, तो आम जनता न्याय की उम्मीद किससे करें। आज उत्तराखंड में अपराधियों को यह भरोसा कौन दे रहा है कि वे गोली चला सकते हैं और फिर भी सुरक्षित रहेंगे। क्या यही ‘डबल इंजन सरकार’ का असली चेहरा है, जहाँ भाजपा का झंडा थाम लेने से कानून बौना हो जाता है।Haldwani 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *