कर्नाटक: श्रद्धालु की तीर्थयात्रा बनी जीवन की अंतिम यात्रा, काल बनकर आया तेंदुआ

Karnataka

कर्नाटक में हनूर तालुक में स्थित प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर माले महादेश्वर मंदिर का दर्शन करने जा रहे एक श्रद्धालु की बुधवार को तेंदुए के हमले में मौत हो गयी। स्थानीय पुलिस ने ये जानकारी दी है। मृतक की पहचान प्रवीण के रूप में हुई है, जिसकी आयु लगभग 30 वर्ष थी और वे मांड्या जिले का रहने वाला था।

Read Also: संभल हिंसा मामला: मुख्य आरोपी शारिक साठा की संपत्ति हुई कुर्क

कर्नाटक में एक श्रद्धालु के लिए उसकी तीर्थयात्रा उसके जीवन की अंतिम यात्रा में बदल गई। जब काल बनकर आए एक तेंदुए के हमले में 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि प्रवीण तीर्थयात्रा पर आए एक समूह के साथ आया था और जब वे सुबह के समय तलबेटा से माले महादेश्वर पहाड़ी की ओर जा रहा था तो एक तेंदुए ने उस पर अचानक हमला कर दिया। पुलिस ने कहा कि गर्दन और शरीर के बाकी हिस्सों में गंभीर चोटों के कारण अत्यधिक रक्तस्राव से उसकी मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि प्रवीण के साथ साथ मौजूद बाकी लोग मौके से भागने में कामयाब रहे और उन्हें कोई चोट नहीं आई। खबर मिलते ही वन विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। मृतक का शव पास के एक स्थान से बरामद किया गया। जिसके बाद शव की शिनाख्त की गई। तो पता चला कि मृतक प्रवीण नाम का व्यक्ति है, जिसकी आयु 30 वर्ष थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *