Kochi: केरल में अंतरराष्ट्रीय ड्रग गिरोह का पर्दाफाश, ड्रग तस्करी में विदेशी महिला गिरफ्तार

Kochi: कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा दलों ने मादक पदार्थों की तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया और एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यहां मंगलवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम करीब छह बजे अन्तरराज्यीय टर्मिनल पर सतर्क जांचकर्ताओं ने टोगो की एक महिला के सूटकेस में कुछ गड़बड़ी देखी।

Read Also: Punjab: किसान संयुक्त मोर्चा ने बिजली संशोधन विधेयक को वापस लेने की मांग को लेकर ट्रैक्टर मार्च निकाला

उन्होंने बताया कि वह दोहा से आयी थी और एअर इंडिया की उड़ान से दिल्ली जाने की योजना बनी रही थी। उन्होंने बताया कि जब अधिकारी उसके बैग को जांच के लिए एक अलग क्षेत्र में ले गए तो उन्होंने सूटकेस की ‘लाइनिंग’ के नीचे छिपी एक गुप्त जगह देखी।अधिकारियों ने बताया कि इस छिपी हुई जगह के अंदर मेथक्वालोन नामक प्रतिबंधित दवा के दो पैकेट रखे हुए थे। उन्होंने बताया कि नशीले पदार्थों का वजन लगभग चार किलोग्राम था और इनकी अनुमानित कीमत लगभग दो करोड़ रुपये है।Kochi:

Read Also: कारगिल युद्ध में दुश्मनों को सूबेदार संजय कुमार ने ऐसे चटाई थी धूल, सरकार ने दिया परमवीर चक्र सम्मान

उन्होंने बताया कि इस बरामदगी के बाद हवाई अड्डे के अधिकारियों ने महिला और जब्त किए गए पैकेट को तुरंत सीमा शुल्क विभाग को सौंप दिया। अधिकारियों ने बताया कि महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और वह रात भर सीमा शुल्क की हिरासत में रही। उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया जाना है।अधिकारी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या वह किसी बड़े तस्करी गिरोह का हिस्सा है।Kochi:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *