Delhi: लोक सभा अध्यक्ष ने लाला लाजपत राय को पुष्पांजलि अर्पित की

Delhi: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज ‘पंजाब केसरी’ लाला लाजपत राय की जयंती के अवसर पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा; राज्य सभा के उपसभापति, हरिवंश; संसद सदस्यों; पूर्व सांसदों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में लाला लाजपत राय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर लोक सभा के महासचिव, उत्पल कुमार सिंह और राज्यसभा के महासचिव, पी. सी. मोदी ने भी लाला लाजपत राय को श्रद्धांजलि अर्पित की।लोकसभा सचिवालय द्वारा हिंदी एवं अंग्रेज़ी में प्रकाशित लाला लाजपत राय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित एक पुस्तिका गणमान्य व्यक्तियों को भेंट की गई।लाला लाजपत राय का चित्र तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा 17 नवंबर, 1956 को संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में अनावृत किया गया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *