Karnataka: बीजेपी नेता और सांसद तेजस्वी सूर्या को शहर में किफायती सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की मांग को लेकर प्रदर्शन करने के दौरान जयनगर मेट्रो स्टेशन पर सोमवार यानी आज 9 फरवरी को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने ये जानकारी दी। बीजेपी जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्या ने मेट्रो के किराए में बढ़ोतरी के खिलाफ मेट्रो स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया।
मेट्रो किराए को दूरी के आधार पर एक रुपये से बढ़ाकर पांच रुपये कर दिया गया। फिलहाल इस वृद्धि पर रोक लगा दी गई। सूर्या के मुताबिक, केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद ये रोक लगी है। सांसद ने खाली बक्से लेकर प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि राज्य सरकार के वादे इस बक्से की तरह खाली हैं। ये विरोध प्रदर्शन उप-मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार द्वारा सूर्या के खिलाफ की गई बयानबाजी के जवाब में भी था। शिवकुमार ने कहा था कि सूर्या एक खोखले बक्से की तरह हैं जो सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय रहते हैं और जमीनी स्तर पर काम नहीं करते। Karnataka Karnataka
Read Also: रात के अंधेरे में बस से उठने लगा धुआं! फायर ब्रिगेड को अंदर मिली जली बॉडी
सूर्या ने उन्हें हिरासत में लिए जाने के बाद ‘पीटीआई-वीडियो’ से कहा, ‘‘हम किफायती सार्वजनिक परिवहन और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं, सरकार सिर्फ इसलिए हमें गिरफ्तार कर रही है और हिरासत में ले रही है। ये शर्मनाक है।’’ उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सड़कें, बुनियादी ढांचा और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के बजाय उन्हें गिरफ्तार’कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार के दबाव के कारण मेट्रो किराए में बढ़ोतरी को दूसरी बार रोक दिया गया है। राज्य सरकार को आर्थिक स्थिति पर एक श्वेत पत्र जारी करना चाहिए।’’
