Crime News: तेलंगाना में पति बना हैवान, गर्भवती यूट्यूबर पत्नी को उतारा मौत के घाट

Crime News:

Crime News: तेलंगाना के जगतियाल जिले में एक गर्भवती यूट्यूबर की उसके पति ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। गर्भवती यूट्यूबर की पहचान वैष्णवी (20) के रूप में हुई है और वह मंगलवार को माधापुर गांव में अपने माता-पिता के घर पर खून से लथपथ पाई गई थी। कोरुतला निरीक्षक सुरेश ने बताया कि महिला के माता-पिता ने पुलिस को घटना की सूचना दी। Crime News:

Read Also- President: यूपी के 3 दिवसीय दौरे पर द्रोपदी मुर्मू, आज अयोध्या में श्रीरामयंत्र की स्थापना में लिया हिस्सा

वैष्णवी के पिता एस. आर. दुर्गाप्रसाद द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर आरोपी चित्तारी हरिप्रसाद को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने बताया कि हरिप्रसाद ने अपनी पत्नी का कथित तौर पर गला घोंटकर और चाकू से हमला कर हत्या कर दी। उनकी शादी करीब 10 महीने पहले हुई थी।Crime News:

Read Also- President: यूपी के 3 दिवसीय दौरे पर द्रोपदी मुर्मू, आज अयोध्या में श्रीरामयंत्र की स्थापना में लिया हिस्सा

वैष्णवी के पिता ने यह भी आरोप लगाया कि पति, सास और पति का भाई दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करते थे। पुलिस ने बताया कि हरिप्रसाद को स्थानीय अदालत में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का अनुरोध किया जाएगा। हरिप्रसाद को हत्या मामले में मुख्य आरोपी बनाया गया है, वहीं जांचकर्ता उसके परिवार के सदस्यों की भी हत्या में उकसाने में कथित संलिप्तता के आरोपों की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है।Crime News:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *