Delhi: PM मोदी ने वैश्विक निवेशकों को बिजली क्षेत्र में निवेश के लिए किया आमंत्रित

Political News: PM Modi unveils Skyroot rocket, praises 'Gen Z' for creating new technology

Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक निवेशकों को बिजली क्षेत्र में निवेश करने के लिए गुरुवार को आमंत्रित किया और उनसे भारत में ‘‘निर्माण, निवेश, नवाचार एवं विस्तार’’ करने का आग्रह किया।भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट’ 2026 में केंद्रीय ऊर्जा सचिव पंकज अग्रवाल ने मोदी का लिखित संदेश पढ़ा जिसमें प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में भारत अपनी ऊर्जा यात्रा के एक निर्णायक मोड़ पर खड़ा है।Delhi:

Read Also- President: यूपी के 3 दिवसीय दौरे पर द्रोपदी मुर्मू, आज अयोध्या में श्रीरामयंत्र की स्थापना में लिया हिस्सा

मोदी ने कहा, ‘‘ मैं वैश्विक समुदाय को भारत में निर्माण करने, भारत में नवाचार करने, भारत में निवेश करने और भारत के साथ विस्तार करने के लिए आमंत्रित करता हूं। मुझे विश्वास है कि यह शिखर सम्मेलन सार्थक संवाद एवं स्थायी साझेदारियों को बढ़ावा देगा जो भारत की वृद्धि को ऊर्जा प्रदान करेंगी।’’

उन्होंने कहा कि इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य पूरे बिजली व ऊर्जा तंत्र को एक मंच पर लाना है, ताकि विचारों का आदान-प्रदान हो, सहयोग को बढ़ावा मिले और विकास व जीवन स्तर सुधार के लिए साझा मार्ग तैयार किया जा सके।प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ यह विकास को ऊर्जा प्रदान करने एवं स्थिरता लाने, वैश्विक स्तर पर जुड़ने और 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के हमारे साझा संकल्प को दर्शाता है।’’

Read Also- Maharashtra Fire: महाराष्ट्र में आग ताड़व, फर्नीचर गोदाम में आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक

उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में भारत अपनी ऊर्जा यात्रा के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है और हम अवसंरचना को मजबूत कर रहे हैं और सभी के लिए विश्वसनीय ऊर्जा पहुंच सुनिश्चित कर रहे हैं।मोदी ने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा में भारत की प्रगति इस प्रतिबद्धता का प्रमाण है। 50 प्रतिशत से अधिक गैर-जीवाश्म ईंधन क्षमता पहले ही हासिल की जा चुकी है और 2030 तक 500 गीगावाट का स्पष्ट लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि ‘वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड’ जैसी पहल वैश्विक सहयोग के हमारे दृष्टिकोण को दर्शाती हैं। मोदी ने कहा कि भारत मजबूत आपूर्ति श्रृंखलाओं के निर्माण, बैटरी विनिर्माण को आगे बढ़ाने, हरित रोजगार सृजन और साहसिक सुधारों के माध्यम से निवेश को सक्षम बनाने में एक विश्वसनीय ऊर्जा भागीदार के रूप में उभर रहा है।उन्होंने कहा कि ‘शांति अधिनियम 2025’ परमाणु ऊर्जा में नए अवसर खोलता है जबकि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना विकेंद्रीकृत उत्पादन एवं टिकाऊ खपत को बढ़ावा दे रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वितरण सुधार एवं दक्षता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है, जिससे वित्तीय स्थिति सुधारने में मदद मिली है। इससे अधिक कुशल व टिकाऊ क्षेत्र का संकेत मिलता है, जिसमें मूल्य श्रृंखला के विभिन्न स्तरों पर व्यापक अवसर हैं और भारत बड़े पैमाने पर निवेश के लिए आकर्षक गंतव्य बन रहा है।इस चार दिवसीय ‘भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट’ 2026 की शुरुआत बृहस्पतिवार को हुई।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *