दिल्ली विधानसभा बजट सत्र 2026! खीर सेरेमनी के साथ शुरुआत, AAP का बहिष्कार

Delhi Budget: Delhi Assembly Budget Session 2026! Started with kheer ceremony, AAP boycott

Delhi Budget: दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है, जिसमें कल यानी 24 मार्च को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दूसरी बार बजट पेश करेंगी। बजट सत्र की शुरुआत खीर सेरेमनी के साथ की गई, जिसमें स्कूली छात्राओं को खीर खिलाई गई। CM रेखा गुप्ता ने कहा कि यह बजट दिल्ली के विकास की गति बढ़ाने वाला है और लोगों के जीवनस्तर को ऊपर उठाने वाला है। उन्होंने कहा कि यह बजट दिल्ली के विकास को अधिक गति देगा।

वहीं, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन सदन से बायकॉट किया है, विपक्ष के चार विधायकों को पिछले शीतकालीन सत्र से निष्कासन बरकरार रखने पर आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों ने विरोध किया है। आतिशी ने कहा कि विधानसभा के सत्र में पक्ष और विपक्ष दोनों की भूमिका होती है लेकिन भाजपा ने पिछले 1 साल में विपक्ष की आवाज दबाने के अलावा कोई काम नहीं किया। बजट से पहले सरकार ने अपनी प्राथमिकताओं के साफ संकेत दे दिए हैं। इस बार महिलाओं के स्वास्थ्य, प्रदूषण नियंत्रण और आधुनिक परिवहन पर खास जोर रहने वाला है, जिससे आम लोगों को सीधे असर देखने को मिल सकता है।

Read Also: Delhi Budget: दिल्ली का ग्रीन बजट! आम जनता की जरूरतों का ख्याल

सूत्रों के मुताबिक, बजट का एक बड़ा हिस्सा महिलाओं से जुड़ी योजनाओं और सुविधाओं पर खर्च किया जा सकता है। इसमें अस्पतालों की सुविधाओं को मजबूत करना, नई सेवाएं शुरू करना और स्वास्थ्य ढांचे में सुधार शामिल है। पिछले साल 2025-26 के लिए एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया था, जो उससे पहले के 76 हजार करोड़ रुपये से 31.5 फीसदी ज्यादा था। इस बार का बजट इससे भी बड़ा हो सकता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *