Haryana: CM सैनी ने गेहूं खरीद, उठान और आवक पर प्रेस वार्ता करके दिया बड़ा बयान

Haryana

Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गेहूं खरीद, उठान और आवक पर की प्रेस वार्ता।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बोले रबी सीजन 2026 27 में प्रदेश की मंडियों में गेहूं की हुई बंपर आवक। गत 24 अप्रैल तक मंडियों में 21 हजार 41 करोड रुपए मूल्य की 81 लाख 48 हजार मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई दर्ज।11 अप्रैल को एक ही दिन में 7 लाख 71 हजार मीट्रिक टन गेहूं की रिकॉर्ड आवक हुई।अब तक 5 लाख 80 हजार किसान अपनी उपज लेकर पहुंच चुके हैं मंडियों में।Haryana:

Read also-ED: पश्चिम बंगाल में ED की बड़ी कार्रवाई, पीडीएस घोटाला’ मामले में कोलकाता समेत 9 ठिकानों पर रेड

79 लाख 14 हजार मीट्रिक टन गेहूं का बायोमेट्रिक सत्यापन हो चुका है जो लगभग 97 प्रतिशत।प्रदेश की मंडियों में 70 लाख 23 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी पूरी, जिसमें से 59 लाख 77 हजार मीट्रिक टन गेहूं की सत्यापित खरीद हो चुकी।उठान की बात कर करें तो मंडियों से 34 लाख 56 हजार मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो चुका और इस कार्य में और तेजी लाई जा रही है।हरियाणा में फसल खरीद की पूरी व्यवस्था को किसान केंद्रित बनाया गया। मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर इस वर्ष 10 लाख 7 हजार 657 किसान हुए पंजीकृत।Haryana:

Read also- Malappuram: केरल में पानी की कमी से मचा हाहाकार, पलायन करने को मजबूर हुए आदिवासी परिवार

ई खरीद पोर्टल और मोबाइल एप के माध्यम से डिजिटल गेट पास और एग्जिट पास की व्यवस्था लागू की गई।इस सीजन में अब तक 13 लाख 47 हजार डिजिटल गेट पास किए गए जारी।फसल खरीद और उठान के बाद डिजिटल भुगतान के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की पीठ थपथपाई।मंडियों में बायोमेट्रिक सत्यापन, जिओ फेंसिंग, सीसीटीवी निगरानी जैसे सुधार भी किए गए ।फसल खरीद का पैसा 48 से 72 घंटे के बीच में किसानों के खातों में पहुंचाया जाएगा। Haryana:

मंडियों को 24 घंटे खुला रखा गया ताकि दूर से आने वाले किसानों को रात में भी किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।आढ़ती भाइयों का कमीशन 33 रुपए 75 पैसे प्रति क्विंटल से बढ़ा कर 55 रुपए प्रति क्विंटल किया गया।गुणवत्ता मानकों में राहत देते हुए टूटे और सिकुडे दानों की सीमा 6 प्रतिशत से बढ़ा कर 15 प्रतिशत कर दी गई। हमारी सरकार का लक्ष्य की हर किसान को उसकी मेहनत का पूरा मूल्य समय पर और सम्मान के साथ मिले।अगले सीजन से लांच किया जाएगा किसान ई खरीद एप।अगले सीजन से धान मिलर के भुगतान को भी ई खरीद प्रणाली से जोड़ा जाएगा।एक सवाल के जवाब में बोले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।मैं राजा नहीं , किसान का बेटा हूँ।Haryana:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *