हनीमून के दौरान पति की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत

Sonam Raghuvanshi Bail, Sonam Raghuvanshi bail, Raja Raghuvanshi murder, Shillong honeymoon murder, Sohra murder case, Indore honeymoon murder, honeymoon murder case

Sonam Raghuvanshi Bail : मेघालय की एक अदालत ने हनीमून के दौरान अपने पति की हत्या करने की आरोपी इंदौर निवासी सोनम रघुवंशी को मंगलवार को जमानत दे दी ।सोनम का पति राजा रघुवंशी 23 मई को हनीमून के दौरान लापता हो गया था और दो जून को उसका क्षत-विक्षत शव पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में एक झरने के पास मिला था।

Read also- महिला आरक्षण पर संग्राम: विपक्ष की घेराबंदी और सड़कों पर प्रदर्शन, कांग्रेस ने की सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग

इस मामले में सोनम, उसके कथित प्रेमी एवं कई अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अधीक्षक विवेक एस ने बताया, आरोपी को अदालत द्वारा जमानत दे दी गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है और पुलिस कानून के अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।Sonam Raghuvanshi Bail  Sonam Raghuvanshi Bail 

Read also- फिल्म ‘भूत बांग्ला’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक की कमाई की, वामिका गब्बी ने जाहिर की खुशी

आपको बता दें कि 9 जून 2025 को सोनम को इंदौर से गिरफ्तार किया गया था. राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी 23 मई को मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा (चेरापूंजी) में नोंग्रियाट गांव में एक होमस्टे से चेक आउट करने के कुछ घंटों बाद लापता हो गए थे. बाद में राजा रघुवंशी का शव बरामद किया गया था.Sonam Raghuvanshi Bail 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *