“PM मोदी का काशी दौरा! नारी शक्ति वंदन में हुए शामिल, करोड़ों की परियोजनाओं की दी सौगात”

Uttar Pradesh: "PM Modi's visit to Kashi! Participated in the Nari Shakti Vandan, presented projects worth crores."

Uttar Pradesh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर मंगलवार अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वाराणसी पहुंचे। हेलीपैड पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को 6,330 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। बरेका ग्राउंड में नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने नारी शक्ति का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री के विजन की सराहना करते हुए विकसित भारत के संकल्प की बात कही।

Read Also: Delhi में राहत की फुहार! सुबह की बारिश से लौटी मुस्कान, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

पीएम ने नारी वंदन अधिनियम को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। काशी की जनता ने ‘हर हर महादेव’ के जयकारे के साथ उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने बनारस–पुणे और अयोध्या–मुंबई के लिए वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई और विपक्ष पर भी तंज कसा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *