Argentina Open में हारे भारत के Sumit Nagal

ब्यूनस आयर्स:  बेखौफ टेनिस का प्रदर्शन करते हुए भारत के सुमित नागल दुनिया के 46वें नंबर के खिलाड़ी अलबर्ट रामोस विनोलास से करीबी मुकाबले में हारकर अर्जेंटीना ओपन के पुरूष एकल क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गए।

निर्णायक सेट में 2 . 5 से पिछड़ने के बावजूद नागल ने हार नहीं मानी, कई अहम मौकों पर उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा और वह दो घंटे 26 मिनट तक चले मैच में 6 . 4, 2 . 6, 5 . 7 से हार गए।

एटीपी टूर पर क्वालीफायर के तौर पर खेलने के बाद यह उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था, इससे उन्हें 45 मुख्य ड्रॉ रैंकिंग अंक मिले और वह विश्व रैंकिंग में 150 से 132वें स्थान पर पहुंच गए।

पिछले दौर में उन्होंने दुनिया के 22वें नंबर के खिलाड़ी क्रिस्टियन गारिन को हराया था। नागल ने कहा कि इस प्रदर्शन से मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है।

हाल ही में मैंने शीर्ष 60 में शामिल कई खिलाड़ियों के साथ करीबी मुकाबले खेले हैं। मुझे खुशी है कि इस स्तर पर अच्छा खेल पा रहा हूं। उन्होंने कहा कि वह खुद पर शीर्ष 100 में शामिल होने का दबाव नहीं बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मैं बस अच्छा खेलते रहना चाहता हूं। शीर्ष 100 में जगह बनाने का कोई दबाव नहीं ले रहा। देखते हैं कि आगे क्या होता है। सुमित नागल को यहां 9240 डॉलर ईनामी राशि मिली।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *