Accident In Jabalpur : मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होने की घटना सामने आई है. जहां कटनी से जबलपुर आ रही तेज रफ्तार यात्री बस गोसलपुर के पास हादसे का शिकार हो गई. आपको बता दें कि इस हादसे में 50 से अधिक यात्री घायल हो गए. जिनमें 6 लोगो की हालत गंभीर है. इस हादसे की वजह सामने आई है कि आगे चल रहे गेहूं से भरे ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी. जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और बस भी अनियंत्रित होकर पलट गई।Accident In Jabalpur Accident In Jabalpur
Read also- “4 लाख गोवंश का सहारा बनी हरियाणा सरकार! 11 साल में 526 करोड़ चारा अनुदान, खुलेंगे 7 नए पशु औषधालय”
घटना की सूचना घायलों के परिजनों को भी दे दी गई है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गोसलपुर और सिहोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डायल 100 व निजी वाहनों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।Accident In Jabalpur Accident In Jabalpur
छह मेडिकल कॉलेज रेफर- आपको बता दें कि घायल लोगो को इलाज के लिए सिविल अस्पताल सिहोरा और मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया हैं पुलिस के मुताबिक 18 घायलों का इलाज गोसलपुर में, 21 का सिहोरा अस्पताल में, जबकि 6 गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
Read also- “CM सैनी का विपक्ष पर हमला! महिलाओं के अधिकार कुचलने का प्रयास, नारी शक्ति वंदन सिर्फ कानून नहीं संकल्प”
लापरवाही से हुआ हादसा- गोसलपुर थाना प्रभारी का कहना है कि बस चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। ओवरटेक करने के प्रयास में बस ट्रैक्टर से जा टकराई। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
