Chennai: टीवीके का समर्थन नहीं करेगी AIADMK, उप महासचिव के. पी. मुनुसामी ने मीडिया खबरों का किया खंडन

Chennai:

Chennai: तमिलनाडु में चुनावी नतीजे आने के बाद सरकार बनने का रास्ता साफ नहीं हो पा रहा है। बुधवार को एआईएडीएमके ने स्पष्ट किया कि वह तमिलनाडु में सरकार गठन में विजय के नेतृत्व वाली टीवीके का समर्थन नहीं करेगी।पार्टी ने कहा कि उसने अब तक किसी भी परिस्थिति में टीवीके का समर्थन नहीं किया है।Chennai: 

Read also- Delhi: जल संकट से निपटने के लिए सदियों पुरानी बावलियों को पुनर्जीवित कर रही है सरकार, जानिए क्या है वजह?

टीवीके ने अपने पहले ही चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटें जीतीं। हालांकि, सरकार बनाने के लिए उसे 10 और सीटों की आवश्यकता है।खबरें आई थीं कि एआईएडीएमके के निर्वाचित विधायकों ने चुनाव के बाद टीवीके का समर्थन करने वाले गठबंधन के पक्ष में फैसला सुनाया है, एआईएडीएमके के उप महासचिव के पी मुनुसामी ने कहा कि यह खबर फैलाई जा रही है कि एआईएडीएमके टीवीके का समर्थन कर रही है।Chennai: 

Read also- MP: भोपाल मेट्रो में अब मना सकेंगे जन्मदिन का जश्न, प्री-वेडिंग शूट, वजह जानकर चौंक जाएंगे!

“यह पूरी तरह से गलत है। एआईएडीएमके किसी भी परिस्थिति में टीवीके का समर्थन नहीं करेगी। हम अपने पार्टी महासचिव (एडप्पाडी के पलानीस्वामी) के निर्देशानुसार यह स्पष्टीकरण जारी कर रहे हैं”उनके अलावा, नवनिर्वाचित विधायकों सहित पार्टी के कई सदस्यों ने 4 मई को विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पलानीस्वामी के ग्रीनवेज स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की।पार्टी ने 23 अप्रैल को हुए चुनाव में 47 सीटें हासिल की हैं। Chennai: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *