Tamil Nadu: तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के प्रमुख विजय को समझाया कि उनकी पार्टी के पास सरकार बनाने के लिए जरूरी समर्थन नहीं है। लोक भवन ने गुरुवार को ये जानकारी दी।लोक भवन ने कहा कि राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने टीवीके अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय को गुरुवार को लोक भवन आमंत्रित किया। बुधवार के बाद दोनों के बीच ये दूसरे दौर की बातचीत थी।Tamil Nadu:
Read Also: Kerala के मुख्यमंत्री पर फैसला रविवार तक होने की संभावना
लोक भवन ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘बैठक के दौरान माननीय राज्यपाल ने समझाया कि उनके पास तमिलनाडु विधानसभा में सरकार गठित करने के लिए जरूरी बहुमत अभी तक नहीं है।’’विजय ने सरकार गठन को लेकर राज्यपाल से 24 घंटे के भीतर दूसरी बार गुरुवार को मुलाकात की।Tamil Nadu:
Read Also: “Rajasthan में वन्यजीव जनगणना के उत्साहजनक नतीजे! 41 ग्रेट इंडियन बस्टर्ड, 1000 से ज्यादा चिंकारा कैमरे में कैद”
टीवीके ने 23 अप्रैल को हुए चुनावों में 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीट जीतीं और वो सबसे बड़े दल के रूप में उभरी।हालांकि, पांच विधायकों वाली कांग्रेस ने टीवीके को समर्थन दिया है, लेकिन अभिनेता से नेता बने विजय के नेतृत्व वाली पार्टी 200 से ज्यादा सदस्यीय सदन में बहुमत के 118 के आंकड़े से अब भी कुछ सीट दूर है।Tamil Nadu:
