Congress: हरियाणा में राहुल गांधी ने की सद्भाव यात्रा की अगुवाई, वोट चोरी के आरोप पर दिया बड़ा बयान

Congress:

Congress: हरियाणा के गुरुग्राम में कांग्रेस की सद्भाव यात्रा ने पूरे राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा की अगुवाई की। हजारों कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ राहुल गांधी ने खांडसा चौक से पदयात्रा निकाली और बाद में विशाल जनसभा को संबोधित किया।Congress:

राहुल गांधी ने कहा कि”हमारी लड़ाई सत्य की लड़ाई है। वोट चोरी करके सत्ता हथियाने वाले लोग देश की लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं। केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए राहुल ने कहा कि मोदी सरकार ने संस्थाओं को तोड़ा है, युवाओं को बेरोजगारी दी है और किसानों-मजदूरों की उपेक्षा की है।”

जनसभा में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बड़े-बड़े आरोप लगाए। उन्होंने वोट चोरी, लोकतंत्र की हत्या और जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करने के मुद्दों पर केंद्र को घेरा। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को सीधी चुनौती दी। राहुल गांधी ने कहा कि “मोदी जी और अमित शाह जी, सत्य अंततः जीतेगा। आप कितनी भी कोशिश कर लें, जनता का गुस्सा अब रोक नहीं सकते। हम सत्य के साथ खड़े हैं और इस सरकार को बदलकर रहेंगे।”Congress:

राहुल गांधी की इस सद्भाव यात्रा और भाषण को कांग्रेस पार्टी हरियाणा में अपनी ताकत दिखाने का मौका मान रही है। मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, रणदीप सिंह सुरजेवाला,चौधरी बीरेंद्र सिंह और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी केंद्र सरकार की नीतियों और राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला।सद्भाव यात्रा का मकसद भाईचारा, सद्भाव और एकता का संदेश फैलाना है। पार्टी नेता बृजेन्द्र सिंह की अगुवाई में यह यात्रा पिछले साल शुरू हुई थी और हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से ज्यादातर को कवर कर चुकी है।आज राहुल गांधी की भागीदारी से हरियाणा कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। राहुल गांधी ने मंच से कांग्रेस की एकजुटता का मैसेज देते हुए कहा है कि बृजेन्द्र सिंह को इससे बड़ा लाभ मिलेगा और हरियाणा में पूरी कांग्रेस पार्टी को इस यात्रा का राजनीतिक फायदा मिलेगा।Congress:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *