Tamil Nadu CM Updates : तमिलनाडु की राजनीति इस वक्त हाई-वोल्टेज ड्रामे में बदलती नजर आ रही है। अभिनेता से नेता बने विजय ने चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी पार्टी को सबसे बड़ी ताकत के रूप में स्थापित कर सभी को चौंका दिया। हालांकि सत्ता तक पहुंचने का रास्ता अभी पूरी तरह साफ नहीं हुआ है।लेकिन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बहुमत के स्पष्ट आंकडे का हवाला देते हुए फिलहाल सरकार बनाने की मंजूरी नहीं दी हैं. इसके बाद अब टीवीके कैंप में नई रणनीति तैयार हो रही है. पार्टी का फोकस अब फ्लोर टेस्ट पर है.Tamil Nadu CM Updates Tamil Nadu CM Updates Tamil Nadu CM Updates
कांग्रेस, वीसीके, सीपीआई और सीपीएम के समर्थन के बाद टीवीके अपने समर्थन का आंकड़ा मजबूत होने का दावा कर रही है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि विजय जल्द ही शक्ति प्रदर्शन कर सकते हैं। वहीं, AIADMK और DMK के बीच संभावित समझौते की अटकलों ने तमिलनाडु की राजनीति को और दिलचस्प बना दिया है। दूसरी ओर, वीसीके कार्यालय के बाहर विजय समर्थकों की भीड़ लगातार बढ़ रही है।
Read also- अभिनेता शक्ति कपूर अपनी मौत की झूठी खबर से गुस्साएं, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी
234 सीटों वाली तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत है, आपको बता दें कि टीवीके (TVK )ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल किया. लेकिन किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला. TVK ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई. TVK बहुमक के आंकड़े से पीछे रह गई. लेकिन बाद में कांग्रेस ने उसे समर्थन दिया.जबकि वाम दलों और वीसीके ने भी टीवीके के पक्ष में रुख दिखाया।
इसके बावजूद राजभवन की ओर से अभी तक सरकार गठन को मंजूरी नहीं मिली है। टीवीके का कहना है कि पहले भी कई मौकों पर सबसे बड़ी पार्टी को फ्लोर टेस्ट का अवसर दिया गया है। इसी आधार पर विजय अपने सहयोगी दलों के साथ आगे की रणनीति तैयार करने में जुटे हैं।आपको बता दें कि वाम दल और वीसीके ने भी टीवीके को समर्थन देने को तैयार हुई. इसके बावजूद राजभवन ने अभी तक सरकार गठन को लेकर हरी झंडी नहीं दी.Tamil Nadu CM Updates Tamil Nadu CM Updates
Read also- शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में उमड़े BJP समर्थक
टीवीके सूत्रों के मुताबिक पार्टी अब फ्लोर टेस्ट के जरिए बहुमत साबित करने की तैयारी कर रही है. विजय लगातार सहयोगी दलों के संपर्क में हैं और निर्दलीय विधायकों का समर्थन जुटाने की कोशिश भी तेज हो गई है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगले 48 घंटे तमिलनाडु की सत्ता की दिशा तय कर सकते हैं. अगर टीवीके बहुमत साबित करने में सफल रहती है तो विजय राज्य के नए मुख्यमंत्री बन सकते हैं.
