कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजस्थान के सीकर में आत्महत्या करने वाले नीट अभ्यर्थी के परिवार से की मुलाकात

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजस्थान के सीकर में आत्महत्या करने वाले एक नीट अभ्यर्थी के परिवार से बुधवार को मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से जवाबदेही की मांग की।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने यहां एनएसयूआई कार्यालय में परिवार से मुलाकात की और कहा कि छात्र प्रदीप मेघवाल की मौत ‘‘एक टूटी हुई, भ्रष्ट व्यवस्था की देन है’’। राहुल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज, नीट पेपर लीक से आहत होकर आत्महत्या करने वाले होनहार छात्र प्रदीप मेघवाल के परिवार से मिला। उनका दर्द शब्दों में नहीं समा सकता। एक मां-बाप ने अपना बेटा खोया है और उनका कोई कसूर नहीं था।’’

Read Also: दिल्ली: वित्त मंत्रालय ने सार्वजनिक बैंकों के प्रमुखों की 29 मई को बुलाई बैठक

उन्होंने कहा, ‘‘देश के लाखों बच्चे पढ़ाई, प्रतियोगिता और भविष्य के दबाव में जी रहे हैं। और जब पेपर लीक होता है, तो सिर्फ एक परीक्षा नहीं टूटती – एक बच्चे का सपना, और एक पूरा परिवार टूट जाता है। प्रदीप की मौत आत्महत्या नहीं – एक टूटी हुई, भ्रष्ट व्यवस्था की देन है।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘जिन्होंने परीक्षा प्रणाली को माफियाओं के हवाले कर दिया और आज भी अपनी कुर्सी से चिपके हैं, मोदी-प्रधान की जोड़ी इस परिवार के समक्ष जवाबदेह है।’’ वहीं पुलिस के मुताबिक छात्र ने कथित तौर पर अपने कमरे में छत के पंखे से अपनी बहन के दुपट्टे का इस्तेमाल करके फांसी लगा ली, जबकि एक बहन कोचिंग क्लास में थी और दूसरी बाथरूम में थी। प्रदीप ने नीट-यूजी परीक्षा 2026 दी थी, जो परीक्षा का पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दी गई थी।

Read Also: TVK: तमिलनाडु के CM बनने के बाद दिल्ली में विजय ने पीएम मोदी से की मुलाकात

राहुल गांधी ने कुछ नीट अभ्यर्थियों से भी मुलाकात की और बताया कि इन अभ्यर्थियों ने इस प्रणाली पर भरोसा नहीं होने की बात कही है। उन्होंने कहा, ‘‘उनका ग़ुस्सा साफ दिख रहा था, और उनके सब्र का बांध टूट चुका है। देश का युवा अब मोदी सरकार के भ्रष्टाचार और बेरुख़ी को और बर्दाश्त नहीं करेगा। याद रखिए – यही युवा इस व्यवस्था को बदलेगा।’’

गौरतलब है, प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के बाद तीन मई को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-स्नातक परीक्षा रद्द कर दी गई थी। NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा अब 21 जून, 2026 को आयोजित की जाएगी।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *