हरियाणा CM नायब सैनी बोले- डबल इंजन सरकार धानक समाज के सम्मान की प्रहरी

CM

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को धानक समाज के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में हरियाणा, चंडीगढ़ के अलावा पंजाब के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। इस अवसर पर CM सैनी ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार धानक समाज के सम्मान की प्रहरी है। समाज के अधिकारों की रक्षा करना, बच्चों को बेहतर भविष्य देना और समाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

CM नायब सिंह सैनी ने धानक समाज के प्रतिनिधियों संग बैठक कर कहा है कि, “29 जून को भिवानी में संत कबीरदास जयंती मनाई जाएगी। इसी तरह पंजाब के अबोहर और लुधियाना में भी जयंती समारोह आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनकी हर समस्या का निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2029 तक BJP सरकार द्वारा किए गए सभी वादे पूरे किए जाएगें। अब तक 63 संकल्प पूरे किए जा चुके हैं तथा 153 संकल्पों पर गति से कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि धानक समाज का इतिहास स्वाभिमान, त्याग और राष्ट्र निर्माण का रहा है। चाहे देश की आजादी की लड़ाई हो, समाज सुधार का आंदोलन हो या आज के विकसित भारत के निर्माण की यात्रा हो, समाज हर मोर्चे पर अग्रणी रहा है।” CM Saini

Read Also: चंडीगढ़ में सिख संगत के कार्यक्रम में CM नायब सिंह सैनी बोले- सिख समाज की कुर्बानियों पर पूरे देश को गर्व

मुख्यमंत्री ने कहा, “आज सामाजिक न्याय, आत्म-सम्मान और अधिकारों की आवाज को और अधिक मजबूत करने का अवसर है। संत कबीर दास की विरासत के ध्वजवाहक बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके हाथों की मेहनत, माथे का पसीना और आगे बढ़ने का जज्बा ही समाज की ताकत है और यहीं विरासत है। संत कबीर दास का भी यही संदेश था कि श्रम ही सम्मान का सबसे बड़ा आधार है। उन्होंने कहा कि दशकों तक कुछ राजनीतिक दलों ने समाज को केवल वोट बैंक समझा। चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन जब अधिकार देने की बात आई, तब केवल आश्वासन मिले। उन्होंने कहा कि हरियाणा में डबल इंजन सरकार राष्ट्र व समाज हित में ठोस निर्णय लेने वाली है। अनुसूचित जाति समाज के भीतर उन वर्गों की पीड़ा को समझा, इसीलिए विधानसभा चुनाव के दौरान संकल्प-पत्र में अनुसूचित जातियों के आरक्षण को वंचित अनुसूचित जाति और अन्य अनुसूचित जाति में विभाजित करने का वादा कर उसे धरातल पर लागू करने का कार्य किया।” CM Saini

उन्होंने कहा कि, “सरकारी सेवाओं में अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित 20 प्रतिशत कोटे में से 10 प्रतिशत हिस्सा विशेष रूप से वंचित अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित किया है। यह सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा जब भी हम गरीब, वंचित और शोषित समाज के अधिकारों की बात करते हैं, तब बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का महान व्यक्तित्व हमारे सामने खड़ा दिखाई देता है। बाबा साहेब केवल संविधान निर्माता नहीं थे, वे करोड़ों वंचितों के सपनों के निर्माता भी थे। उन्होंने हमें संविधान में हर व्यक्ति को समान अधिकार, समान अवसर और सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया। उनका दिया मंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो आज भी किसी भी समाज के विकास का मार्गदर्शक सिद्धांत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी मंत्र को आत्मसात करके सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का विजन राष्ट्र को दिया है।” CM Saini

Read Also: भारत दौरे पर आए म्यांमार के राष्ट्रपति ने बिहार के गया में महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की

CM सैनी ने कहा, “प्रधानमंत्री ने गरीब के घर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया। आज गरीब का बेटा भी डॉक्टर, इंजीनियर और प्रशासनिक अधिकारी बन रहे है। यह परिवर्तन केवल नीतियों से नहीं, बल्कि नीयत से आया है। हरियाणा में BJP सरकार ने मजबूत इरादों के साथ कार्य किया है। हरियाणा पुलिस भर्ती में 604 बच्चे डी.एस.सी समाज से भर्ती हुए। कांग्रेस ने केवल 100-100 वर्ग गज के प्लाट देने की घोषणा की थी लेकिन, हमारी सरकार ने कांग्रेस के समय के वंचितों को प्लाटों के कागज व कब्जे दिए। BJP सरकार ने जरूरतमंद 16 हजार 500 परिवारों को अलग से 100-100 वर्ग गज के प्लाट दिए और प्रधानमंत्री आवास योजना से जोड़कर इन प्लाटों पर मकान बनवाकर इनकी चाबियां पात्र परिवारों को सौंपी। पिछले साढे 11 सालों में 1 लाख 60 हजार मकान पात्र परिवारों को दिए हैं। पिछले दिनों सोनीपत व गुरुग्राम में 3250 फ्लैट भी पात्र परिवारों को दिए हैं।” CM Saini

मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही स्पष्ट किया कि, “अब धन के अभाव में कोई भी गरीब इलाज से वंचित नहीं रहेगा। आयुष्मान भारत-चिरायु योजना में 29 लाख 20 हजार 806 मरीजों का 4 हजार 131 करोड़ रुपये से मुफ्त इलाज किया गया है। डायलिसिस की सुविधा हर जिला स्तर के अस्पताल में देने वाला हरियाणा पहला राज्य है। अब तक दो लाख रोगियों ने इस योजना का लाभ उठाया है। इसके अलावा बुजुर्गों को 3200 रुपए पेंशन तथा लाडो-लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को हर माह 2100 रुपए दिए जा रहे है। अब तक 1500 करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं। CM Saini

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *