Healthcare: केरलम में शिगेला संक्रमण से सात साल के बच्चे की हुई मौत

Healthcare:

Healthcare: स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इस जिले के पूक्कोट्टूर के रहने वाले सात साल के एक बच्चे की सोमवार को शिगेला संक्रमण से मौत हो गई। ये इस साल केरलम में हुई चौथी मौक है, उन्होंने बताया कि मृतक, अर्जाव की मौत कोझिकोड सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।Healthcare

अधिकारियों ने बताया कि अर्जाव को 12 जून को बुखार और दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में उसमें शिगेला संक्रमण की पुष्टि हुई थी। अधिकारियों के अनुसार, ये राज्य में इस साल शिगेला से जुड़ी चौथी और जून महीने में तीसरी मौत है।

Read Also-Uttar Pradesh: जेवर के जिन किसानों ने हवाई अड्डे के लिए दी थी जमीन, उसी धरती से पहली उड़ान के यात्री भी बने

स्वास्थ्य सेवा निदेशालय (DHS) के आंकड़ों के मुताबिक, 14 जून तक केरल में शिगेला संक्रमण के 138 मामलों की पुष्टि हुई थी, जिनमें से सबसे ज्यादा मामले कोझिकोड जिले में दर्ज किए गए। इसके अलावा, पूरे राज्य में संक्रमण के 77 संदिग्ध मामले सामने आए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अकेले जून महीने में संक्रमण के 62 कन्फर्म और 17 संदिग्ध मामले दर्ज किए गए।14 जून को संक्रमण के तीन नए कन्फर्म मामले सामने आए। शिगेला एक बैक्टीरियल संक्रमण है जिससे डायरिया, बुखार और पेट में ऐंठन होती है। ये मुख्य रूप से दूषित खाने या पानी और संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से फैलता है।Healthcare

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *