‘महाभारत’ में इंद्रदेव की भूमिका निभाने वाले पंजाबी कलाकार Satish Kaul का निधन 

मुंबईः मशहूर टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में इंद्रदेव की भूमिका निभाने वाले पंजाबी कलाकार सतीश कौल का आज निधन हो गया है।

आपको बता दें, सतीश कौल कोरोना वायरस से संक्रमित थे। उन्होंने करीब 300 फिल्मों में काम किया था, जिनमें हिंदी और पंजाबी फिल्में शामिल थी।

Mahabharat Indra Aka Satish Kaul Suffers During Lockdown, Shares His Tale  Of Hardship, Reveals How He Bagged Role Of Devraj Indra

पिछले दिनों खबर आई थी कि सतीश कौल की हालत बहुत अच्‍छी नहीं है। हालांकि, ऐसी खबरें आई थीं कि वह वृद्धाश्रम में हैं। इसके बाद खुद सतीश कौल ने बताया था कि वह लुध‍ियाना में एक किराए के घर में रह रहे हैं।

सतीश कौल साल 2011 में ही मुंबई से पंजाब आ गए थे। हालांकि, पंजाब में उनका प्रॉजेक्‍ट असफल रहा। 2015 में उनके कूल्‍हे ही हड्डी फ्रैक्‍चर हो गई थी। वह करीब ढाई साल अस्‍पताल में बिस्‍तर पर रहे थे।

सतीश कौल ने इंडस्ट्री से मदद मांगते हुए हाल ही में कहा था कि मेरे अंदर अभिनय की आग अभी भी है। मैं चाहता हूं कि मुझे केाई काम दे, ताकि मैं अपने लिए पैसे जोड़ सकूं और एक घर खरीदकर चैन से जी सकूं।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *