कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने रचा इतिहास, प्रीति पवार और जैसमीन लांबोरिया ने महिलाओं के 54 और 57 किलोग्राम वर्ग में जीता स्वर्ण पदक

Glasgow: 

Glasgow: भारतीय मुक्केबाज जैसमीन लांबोरिया और प्रीति पवार ने शनिवार को राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के क्रमश: 57 किलोग्राम और 54 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में जीत हासिल करके स्वर्ण पदक अपने नाम किए।Glasgow: 

Read Also-  फिल्मों की वीडियो क्लिप का इस्तेमाल करने वाले आलोचकों पर अभिनेत्री कंगना रनौत, युवाओं को गुमराह न करें

प्रीति ने महिलाओं के 54 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो को एकतरफा 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

इसके बाद मौजूदा विश्व चैंपियन जैसमीन ने भी उत्तरी आयरलैंड की गत चैंपियन माइकेला वॉल्श को 5-0 के समान अंतर से मात देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।जैसमीन और वॉल्श के बीच पहला राउंड बेहद रोमांचक और कड़ा रहा, जिसमें दोनों मुक्केबाजों ने एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी। जैसमीन ने यह राउंड विभाजित फैसले के आधार पर अपने नाम किया।Glasgow: 

Read Also- असम में बाढ़ से मचा हाहाकार, मृतकों का आंकड़ा 80 के पार, राहत एव बचाव कार्य में जुटी सेना

उन्होंने हालांकि दूसरे राउंड में कई प्रभावशाली पंच लगाते हुए शानदार वापसी कर सर्वसम्मत फैसले से जीत दर्ज की। इससे पहले प्रीति ने स्वर्ण पदक मुकाबले में दमदार शुरुआत की और पहला राउंड सर्वसम्मत फैसले से जीता।पांचों जज ने भारतीय मुक्केबाज के पक्ष में 10-8 का फैसला दिया। बैंटमवेट वर्ग की विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज प्रीति ने दूसरे राउंड में भी अपना दबदबा कायम रखा और शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए दिन का पहला स्वर्ण पदक हासिल किया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *