UP CRIME: हल्दौनी गांव में घर से लापता हुई बच्ची का शव बरामद, CCTV और अन्य साक्ष्यों के आधार पर एक संदिग्ध हिरासत में
गौतम बुद्धनगर, UP: ग्रेटर नोएडा के हल्दौनी गांव में 6 साल की बच्ची की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्ची 28 अगस्त की रात घर से लापता हुई थी। परिजनों की शिकायत पर ईकोटेक-3 थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू की। पुलिस ने आसपास के इलाके में सघन अभियान चलाकर बच्ची का शव बरामद किया है।UP CRIME
Read Also: सोनिया गांधी की किताब को लेकर बड़ा अपडेट, भारत में Penguin नहीं करेगा प्रकाशन
सीसीटीवी फुटेज में दिखा संदिग्ध
जांच के दौरान पुलिस को CCTV फुटेज और दूसरे साक्ष्यों से अहम सुराग मिले। रिपोर्ट के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति एक बोरी ले जाता दिखाई दिया है, जिसके आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। केंद्रीय नोएडा के DCP शैलेंद्र सिंह के अनुसार, बच्ची की तलाश के लिए पांच पुलिस टीमों को लगाया गया था। FSL टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी सबूत हैं।UP CRIME
Read Also: Red Fort Blast: लाल किला ब्लास्ट केस में NIA की चार्जशीट पर कोर्ट ने लिया संज्ञान
दुष्कर्म के बाद हत्या की संभावना
फिलहाल बच्ची की मौत की सही वजह और वारदात के पीछे का मकसद जांच के दायरे में है। शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल से वीडियोग्राफी के बीच कराया जा रहा है। पुलिस ने दुष्कर्म समेत सभी संभावित पहलुओं को जांच में शामिल किया है, लेकिन इस स्तर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। UP CRIME
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

