S Jaishankar: रूसी तेल खरीद पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिया बड़ा बयान, कहा- तेल बंद करने से नहीं, कूटनीति से रुकेगा युद्ध

S Jaishankar

S Jaishankar: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूसी तेल खरीद को लेकर बड़ा और साफ बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि रूसी तेल खरीद बंद करने से यूक्रेन युद्ध नहीं रुकेगा। विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने पोलैंड के वारसॉ में भी रूसी तेल खरीद को लेकर स्पष्ट बयान दोहराया है। पोलैंड के एक पत्रकार के सवाल पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि भारत द्वारा रूसी तेल खरीद बंद करने से यूक्रेन युद्ध समाप्त नहीं होगा।

जयशंकर ने कहा, “पहले समस्या का सही निदान करना चाहिए। यह संघर्ष पांच वर्षों से जारी है। किसी एक देश के तेल न खरीदने से यह युद्ध नहीं रुकेगा। इसका समाधान केवल कूटनीति से ही संभव है।” S Jaishankar

Read Also: BOLLYWOOD: बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी ने शादी और सेपरेशन पर तोड़ी चुप्पी, अफवाहों पर दिया बड़ा रिएक्शन

इससे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर यूक्रेन की राजधानी कीव में थे।यहां भी यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा के साथ बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे रूसी तेल खरीद पर सवाल किया गया। जयशंकर ने साफ कहा कि भारत 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा जरूरतें पूरी करने की चुनौती से जूझ रहा है। दुनिया की ऊर्जा स्थिति इस समय बहुत कठिन है। S Jaishankar

जयशंकर ने कहा, “यह संघर्ष आज अपने पांचवें साल में है। यह इसलिए हल नहीं होगा कि कोई तेल, एल्यूमिना, मिनरल, मेटल या फर्टिलाइजर खरीद रहा है या नहीं खरीद रहा है। यह संघर्ष बातचीत, कूटनीति और बातचीत से ही सुलझेगा। इसीलिए हम ऐसी कोशिशों को बढ़ावा देते हैं।”

Read Also: BIG NEWS: झीरम घाटी नक्सली हमला: 13 साल बाद 10 आरोपी दोषी करार, जानिए क्या था पूरा मामला

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूक्रेन की चिंता का सम्मान करते हुए यह भी कहा कि भारत की स्थिति का भी सम्मान होना चाहिए। विदेश मंत्री ने दोहराया कि युद्ध मैदान पर नहीं, बल्कि संवाद और कूटनीति से खत्म होगा। भारत किसी भी तरह से मदद के लिए तैयार है। S Jaishankar

अब जयशंकर ने पोलैंड के वारसॉ में भी यही बात दोहराई है।जयशंकर ने कहा कि समस्या का सही निदान होना चाहिए। यह युद्ध है, और इसका समाधान व्यापार में नहीं, बातचीत में है। बहरहाल भारत का रुख साफ है—ऊर्जा सुरक्षा देश की प्राथमिकता है और युद्ध को समाप्त करने का रास्ता केवल कूटनीति ही है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *