CM नायब सिंह सैनी ने कहा कि पगड़ी हमारे लिए गुरुओं का सम्मान, श्रद्धा और विश्वास का विषय है, इसे नकली बताना दुर्भाग्यपूर्ण है
News Desk: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पगड़ी को लेकर दिए बयान पर पलटवार किया है। मुख्यमंत्री सैनी ने भगवंत मान के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि पगड़ी हमारे लिए सिर्फ पहनावे का हिस्सा नहीं है, बल्कि गुरुओं के प्रति सम्मान, श्रद्धा, विश्वास और आदर का विषय है। सैनी ने कहा कि पगड़ी हमारे गुरुओं की दी हुई परंपरा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार भी गुरुओं की दी हुई सीख पर चलते हुए काम कर रही है। CM ने कहा कि ऐसे में पगड़ी को नकली बताना गुरुओं का अपमान करने जैसा है।CM
Read Also: Major ऋषभ सिंह संब्याल को कितनी पेंशन मिलेगी? 30 की उम्र में लिया रिटायरमेंट
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने जो बात कही है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने भगवंत मान से इस बयान के लिए पंजाब की जनता और गुरुओं से माफी मांगने को कहा। सैनी ने कहा कि पगड़ी का संबंध सिख गुरुओं की परंपरा और सम्मान से है। उनके मुताबिक, इसे लेकर किसी भी तरह की टिप्पणी लोगों की भावनाओं से जुड़ जाती है। CM ने कहा कि भगवंत मान ने पगड़ी को नकली बताकर पंजाब की जनता का भी अपमान किया है। इसलिए उन्हें अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए।CM
Read Also: Gurugram हिट एंड रन: राजस्थान से गिरफ्तार हुआ कल्याण बैंसला, सिया को टक्कर मारने पर हत्या के प्रयास का केस
नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज देश और समाज जिस स्थिति में है, उसमें सिख गुरुओं की शहादत का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि गुरुओं की शहादत की वजह से ही आज लोग यहां तक पहुंचे हैं और जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि उनके लिए पगड़ी गुरुओं का सम्मान और उनकी दी हुई परंपरा है। उन्होंने कहा कि सरकार भी गुरुओं की सीख के आधार पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रही है। सैनी ने एक बार फिर भगवंत मान से पंजाब की जनता और गुरुओं से माफी मांगने की मांग की।CM
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

