Haryana: बाबा ईशर सिंह जी की 51वीं बरसी पर पहुंचे CM सैनी, बोले- प्रेम और भाईचारा मजबूत करने का लें संकल्प

Haryana

Haryana : कुरुक्षेत्र के पिहोवा स्थित जुरासी में आयोजित बरसी समागम में मुख्यमंत्री ने बाबा ईशर सिंह जी को किया नमन, कहा- उनकी शिक्षाएं आज भी लोगों को सेवा और नेक जीवन की राह दिखाती हैं….

News Desk: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जुरासी में संत बाबा ईशर सिंह जी के 51वें बरसी समागम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्यमंत्री ने परम पूजनीय बाबा ईशर सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि इस पावन धरती पर आकर उनका मन श्रद्धा और आनंद से भर गया। उन्होंने कहा कि किसी महापुरुष की बरसी केवल उन्हें याद करने का अवसर नहीं होती, बल्कि उनकी शिक्षाओं को समझने और उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लेने का भी अवसर होती है। मुख्यमंत्री ने बाबा ईशर सिंह जी के जीवन को सिमरन, सेवा और गुरमत के प्रचार के लिए समर्पित बताया।Haryana

Read Also-Haryana : लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण की आज से शुरुआत, नए लाभार्थियों का पंजीकरण शुरू, 2100 रुपए मिलेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा ईशर सिंह जी ने राडा साहिब की धरती को अपनी तपोभूमि बनाया और देश के गांवों और शहरों के साथ विदेशों में भी गुरमत का प्रचार किया। उनके कीर्तन और प्रवचन आज भी श्रद्धालुओं को नाम जपने, सेवा करने और नेक जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा ईशर सिंह जी की शिक्षाएं समाज में सेवा, सद्भाव और मानवता की भावना को मजबूत करने का संदेश देती हैं। उन्होंने लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।Haryana

Read Also-CM नायब सैनी का चंडीगढ़ में बड़ा बयान, सनातन संस्कृति में छिपा है विश्व की चुनौतियों का समाधान

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण राष्ट्र और जनसेवा के लिए समर्पित किया है। उनके नेतृत्व में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, गरीब कल्याण और समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाने जैसे कार्यों को राष्ट्रीय संकल्प के रूप में आगे बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के इस अवसर पर हम सभी को समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेवा और मानवता की भावना से ही समाज को और मजबूत बनाया जा सकता है।Haryana

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter Haryana

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *