International: पाकिस्तान आर्मी के साथ ड्रोन डील, ट्रंप के बेटों से जुड़े कारोबारी कनेक्शन ने खींचा ध्यान

International

International: अमेरिकी ड्रोन कंपनी पॉवरस (Powerus) ने पाकिस्तान आर्मी के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। डील में शुरुआती ड्रोन ऑर्डर भी शामिल है, जबकि कंपनी के एक प्रस्तावित कारोबारी सौदे का कनेक्शन ट्रंप के दोनों बेटों से है।

Read Also: INS (भारतीय युद्धपोत) से टकराया PNS Hunain, जानिए पाकिस्तान के इस नौसैनिक जहाज की पूरी डीटेल

इस डील का कनेक्शन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटों डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और एरिक ट्रंप से भी जुड़ रहा है। पॉवरस जल्द ही ऑरियस ग्रीनवे होल्डिंग्स के साथ विलय करने वाली है। अमेरिकी दस्तावेजों के अनुसार, ट्रंप के दोनों बेटों की इस कंपनी में निवेश फंड अमेरिकन वेंचर्स के जरिए हिस्सेदारी है। प्रस्तावित विलय के बाद इस फंड की संयुक्त कंपनी में करीब 9.9 प्रतिशत हिस्सेदारी होने की उम्मीद है। दोनों कंपनियों को यह सौदा अक्टूबर की शुरुआत में पूरा होने की संभावना है।International

Read Also: International: पाकिस्‍तान में मसूद अजहर पर 70 लाख का इनाम, भारत का तंज- फिर शुरू हो गया ड्रामा

पाकिस्तान की सेना के मुताबिक, पॉवरस के प्रतिनिधिमंडल ने फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर से मुलाकात की। इस दौरान रक्षा खरीद, सैन्य उत्पादन और भविष्य में मिलकर काम करने पर चर्चा हुई। हालांकि, सेना के आधिकारिक बयान में एमओयू या शुरुआती ऑर्डर का जिक्र नहीं किया गया। पॉवरस और ट्रंप जूनियर के प्रवक्ता ने कहा है कि ट्रंप के बेटे कंपनी के रोजमर्रा के कामकाज या कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने में शामिल नहीं हैं। ट्रंप जूनियर के प्रवक्ता ने यह भी कहा कि उन्हें इस डील की पहले से जानकारी नहीं थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterInternational

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *