Asian Games 2026: भारतीय टीम ने जापान को 57 रन पर समेटने के बाद सिर्फ 5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर क्वार्टर फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया।
Sports News Desk: Asian Games 2026 के महिला क्रिकेट क्वार्टर फाइनल में भारत ने जापान को 8 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान की पूरी टीम को 19.5 ओवर में सिर्फ 57 रन पर समेट दिया। श्री चरणी भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने 4 विकेट अपने नाम किए, जबकि शैफाली वर्मा ने भी 2 विकेट लेकर जापान की पारी को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।
58 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने बेहद आक्रामक शुरुआत की। शैफाली वर्मा ने महज 15 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। ऋचा घोष ने भी नाबाद 12 रन बनाए। भारत ने सिर्फ 5 ओवर में 2 विकेट खोकर 59 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस तरह टीम ने 90 गेंद बाकी रहते जापान को 8 विकेट से हरा दिया। Asian Games 2026
Read Also- International: जापान में भालू बने बड़ी चुनौती, भालू मंत्री नियुक्त-अलग विभाग भी बनाया
इस जीत के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। अब भारतीय टीम का सामना सेमीफाइनल में बांग्लादेश से होगा। जापान के खिलाफ मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और बल्लेबाजी में शैफाली वर्मा ने तेज पारी खेलकर टीम को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचा दिया। अब टीम की नजर सेमीफाइनल मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बनाने पर होगी। Asian Games 2026
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter Asian Games 2026

