Gujrat : क्लासमेट को ‘I Love You’ नोट देना पड़ा भारी? चौथी के छात्र की पिटाई के आरोप में टीचर सस्पेंड

Gujrat

Gujrat : अहमदाबाद के ब्राइट इंग्लिश स्कूल में चौथी कक्षा के छात्र की कथित पिटाई का मामला सामने आया है। परिवार ने स्कूल स्टाफ पर मारपीट का आरोप लगाया है, जबकि स्कूल प्रबंधन ने आरोपों से इनकार किया है। जांच के बीच एक शिक्षिका को निलंबित किया गया है।

News Desk : गुजरात के अहमदाबाद स्थित ब्राइट इंग्लिश स्कूल में चौथी कक्षा के एक छात्र की कथित पिटाई का मामला सामने आया है। घटना 19 सितंबर की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, छात्र ने अपनी ही कक्षा की एक छात्रा को हाथ से लिखा ‘I Love You’ नोट दिया था। छात्रा ने इसकी शिकायत शिक्षिका से की। स्कूल के डायरेक्टर के मुताबिक, शिक्षिका ने नोट फाड़कर फेंक दिया और छात्र को डांटा। इसके बाद मामला प्रिंसिपल तक पहुंचा और छात्र की मां को स्कूल बुलाया गया।Gujrat 

परिजनों का आरोप है कि स्कूल में बच्चे के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उसके शरीर पर चोटें आईं। परिवार ने उसे एंबुलेंस से एलजी अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए पहुंचाया और इसके बाद रामोल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने स्कूल से जुड़े लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। हालांकि, पुलिस की शुरुआती जानकारी के मुताबिक मेडिकल रिपोर्ट में बच्चे के शरीर पर कोई गंभीर चोट नहीं पाई गई है। पुलिस अब घटना की वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए स्कूल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और स्कूल स्टाफ तथा छात्रों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।Gujrat 

Read Also: Patiala में बोले CM सैनी- पंजाब-हरियाणा मिलकर बन सकते हैं औद्योगिक ताकत

वहीं, स्कूल प्रबंधन ने छात्र की पिटाई के आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। स्कूल डायरेक्टर इंद्रजीत मौर्य ने सीसीटीवी फुटेज का हवाला देते हुए कहा कि बच्चा ऑफिस से सामान्य स्थिति में बाहर निकलता और गलियारे में दौड़ता हुआ दिखाई देता है। उनका कहना है कि आरोप सही नहीं हैं। हालांकि, निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है। स्कूल प्रबंधन ने परिवार पर भी आरोप लगाया है कि मामले में पुलिस कार्रवाई रोकने के लिए पहले 25 लाख रुपये और बाद में 5 लाख रुपये की मांग की गई थी। परिवार की ओर से लगाए गए आरोप और स्कूल प्रबंधन के दावों की पुलिस जांच कर रही है।Gujrat 

Read Also: CII Innovative Farmers Meet में बोले CM सैनी, खेती को आधुनिक तकनीक और नई सोच से जोड़ना होगा

घटना के बाद स्कूल में छात्र के साथ वास्तव में क्या हुआ, इसे लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मेडिकल रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि छात्र के साथ स्कूल परिसर में मारपीट हुई थी या नहीं और घटना की पूरी परिस्थितियां क्या थीं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterGujrat 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *