Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वोट चोरी को लेकर बड़े आरोप लगाए है।मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर हुए नए खुलासे पर हमलावर राहुल गांधी ने इसे देशद्रोह का मामला बताया है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने आज नई दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और चुनाव आयोग और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। राहुल गांधी ने दावा किया कि देश के चुनावों में धांधली हो रही है और 2024 लोकसभा चुनाव समेत कई राज्यो में चुनावी धांधली की गई। Rahul Gandhi
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि वोट भारतीय लोकतंत्र की नींव है। चुनाव आयोग का काम इस वोट की रक्षा करना है। लेकिन वोट चोरी हो रही है, जिससे कानून चोरी और फिर संस्थाओं की चोरी हो रही है।राहुल गांधी ने कहा कि अगर वोट चोरी हुए हैं तो संसद में बैठे सांसद चोरी के वोटों पर चुने गए हैं और उनके बनाए कानून अवैध हैं।
Read Also: US India Relations: US में विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की हुई मुलाकात, अक्टूबर में भारत आएंगे रुबियो
राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।राहुल गांधी ने दावा किया कि दो चुनाव आयुक्तों — सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी — ने पिछले 10 महीनों में 14 बार आपत्ति दर्ज कराई है।अखबार की रिपोर्ट के खुलासे का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि संविधान के दुश्मन बेनकाब हो गए हैं और अब न्याय होगा। Rahul Gandhi
यह राहुल गांधी की वोट चोरी अभियान के तहत नई प्रेस कॉन्फ्रेंस है।राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में 25 लाख फर्जी वोटर होने का दावा किया था, जिसमें एक ब्राजीलियाई मॉडल की तस्वीर 22 बार अलग-अलग नामों से वोटर लिस्ट में दिखाने का आरोप शामिल था। उन्होंने कहा था कि हरियाणा में हर आठ में से एक वोटर फर्जी है।
Read Also: INDIA & CHINA को सीधा दरवाजे पर 10 करोड़ बैरल कच्चा तेल, होर्मुज संकट के बीच सऊदी अरब का बड़ा दांव
वही चुनाव आयोग इन आरोपों को बार-बार आधारहीन बता चुका है। आयोग का कहना है कि वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने-काटने की प्रक्रिया नियमों के मुताबिक होती है और किसी भी नागरिक द्वारा ऑनलाइन डिलीशन संभव नहीं है। भाजपा ने भी इन आरोपों को कांग्रेस की हार छिपाने की कोशिश बताया है।
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस चुप नहीं रहेगी क्योंकि पार्टी ने स्वतंत्रता संग्राम लड़ा है। विपक्ष चुनाव आयोग की स्वतंत्रता और SIR प्रक्रिया पर सवाल उठा रहा है चुनाव आयोग का पक्ष है कि फैसले सर्वसम्मति से लिए जाते हैं। इस पूरे मामले पर अब दोनों पक्षों के दावे और जवाब सामने हैं। Rahul Gandhi
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
