Bollywood: सलमान की सलाह पर शाहरुख ने बनाई दमदार बॉडी, बर्थडे विश का KING ने दिया मजेदार जवाब

Bollywood

Bollywood: सलमान खान ने शाहरुख को जन्मदिन पर खास अंदाज में बधाई दी, अब किंग खान ने खुलासा किया कि फिल्म में उनके शर्टलेस और मस्कुलर लुक के पीछे सलमान की सलाह का बड़ा हाथ है।

Bollywood Desk : बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर सलमान खान ने भी अपने पुराने दोस्त को सोशल मीडिया पर खास अंदाज में बधाई दी। सलमान ने शाहरुख की तारीफ करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे शाहरुख, हमेशा जवान रहो द किंग, ये मेरी दुआ है।’ सलमान का यह संदेश सामने आते ही दोनों सितारों की दोस्ती एक बार फिर चर्चा में आ गई। अब शाहरुख ने भी अपने दोस्त की बधाई पर ऐसा जवाब दिया है, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है।

Read Also-Bollywood : ‘बच्चों को अकेला छोड़ दो’, संजय गुप्ता की बेटी की ट्रोलिंग पर पत्नी अनुराधा का छलका दर्द

शाहरुख खान ने सलमान की पोस्ट को री-शेयर करते हुए मजेदार अंदाज में लिखा, ‘आपने कहा बिना शर्ट के अच्छी बॉडी है, इसी लिए मेहनत की। लव यू भाई ऑलवेज।’ दरअसल, शाहरुख ने खुलासा किया कि फिल्म ‘किंग’ में उनका शर्टलेस और मस्कुलर लुक तैयार करने के पीछे सलमान खान की सलाह भी शामिल रही है। दोनों के बीच हुई इस मजेदार बातचीत को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर शाहरुख और सलमान की बॉन्डिंग की तारीफ हो रही है।

Read Also-OTT पर लौटेंगी ‘पंचायत 5’ और ‘मिर्जापुर 4’, ‘आश्रम 4’ की शूटिंग शुरू; जानें बाकी सीरीज का अपडेट

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चा में हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस एक्शन-थ्रिलर में शाहरुख एक नए और दमदार अंदाज में नजर आने वाले हैं। फिल्म की रिलीज 24 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है। वहीं, शाहरुख और सलमान की दोस्ती सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है। दोनों एक-दूसरे की फिल्मों में कैमियो कर चुके हैं। ‘पठान’ में सलमान और ‘टाइगर 3’ में शाहरुख की मौजूदगी ने पर्दे पर भी इस दोस्ती की झलक दिखाई थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *