अकाल तख्त साहिब के पास मिली सुरंग का क्या है राज ?

अमृतसर: यह सुरंग नानकशाही ईटों की बनी हुई हैं जो इस की ऐतिहासिकता को प्रमाणित करती हैं। यही कारण है कि कुछ कारसेवा वाले बाबाओं की मदद से इस सामने आई सुरंग को दोबारा मिट्टी डाल कर दबाने की कोशिश की है, जिस को सिख कौम और पंथ सहन नही करेगा।

The structures were excavated while digging the soil for building a new jora ghar at the Golden Temple Complex in Amritsar. (HT Photo)

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से श्री अकाल तख्त साहिब के बाहर गलियारा की भूमि पर निर्मित किए जा रहे जोड़ा घर व पार्किंग बेसमेंट की खोदाई के दौरान निकली सुरंग के बाद उपजे विवाद के कारण निर्माण कार्य बंद कर दिया गया।

सिख सद्भावना दल के मुखी व श्री हरिमंदिर साहिब के पूर्व रागी भाई बलदेव सिंह वडाला ने सुरंग मिलने की सूचना मिलते ही समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे।

ऐतिहासिक व गुरु साहिब के साथ संबंधित लग रही है। इसलिए इस सुरंग की आर्कियोलाजी सर्वे आफ इंडिया की टीम की सहायता से खोदाई करवाकर इसकी प्रमाणिकता संगत को बताया जाए।

कुछ समर्थकों ने इस सुरंग को बंद करने की कोशिश की। इस दौरान पैदा हुए विवाद को एसडीएम विकास हीरा प्रशासनिक अधिकारियों समेत मौके पर पहुंचे और चल रहे काम को अगले आदेश तक रुकवा दिया।

विवाद के चलते दो गुटों के मध्य कुछ हाथ पाई भी हुई। बेसमेंट की खोदाई के दौरान जो सुरंग मिली है वहां कमरे बने हुए प्रतीत हो रहे हैं। यह सुरंग नानकशाही ईटों की बनी हुई हैं जो इस की ऐतिहासिकता को प्रमाणित करती हैं।

उन्होंने कहा कि आर्कियोलाजी सर्वे आफ इंडिया से पंजाब सरकार और प्रशासन इस सुरंग की जांच करवाए। उन्होंने कहा कि उनका संगठन किसी भी पुरातन निशानी को किसी भी कीमत पर खत्म नही होने देगी।

Also Read हरियाणा में आज से खुले स्कूल, करना होगा इन नियमों का पालन

उन्होंने कहा कि जब तक इस सुरंग की सचाई का पता नहीं चल जाता तब तक वह आगे के निर्माण कार्यों को चलने नहीं देंगे। विरोध के कारण कई अधिकारी पहुंचे और उन्होंने कहा कि यहां पहले दुकानें थी।

अगर दुकानें थी तो उसका भी सच सामने आना चाहिए। हालांकि, इस संबंध में एजीपीसी का अधिकारी कुछ कहने को तैयार नहीं है।

हालात किसी भी तरह खराब न हो इस का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस लिए सुरक्षा कर्मी भी तैनात कर दिए गए है। संगत की मांग को मुख्य रख जमीन के नीचे से मिली सुरंग की सच्चाई का प्रशासन पता लगाएगा।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *