नवरात्र से पहले ही आसमान छूने लगे फलों के दाम

गोहाना(सुनील जिंदल): नवरात्रों के शुरू होने से पहले ही फलों के दाम आसमान छूने लगे हैं। ज्यादातर फल बाजार में 20 से 30 रुपये से ऊपर की दर पर बिक रहे हैं।

नवरात्र को लेकर फलों की मांग एकदम बढ़ जाती है। इस कारण बाजार में फलों के दामों में वृद्धि देखने को मिल रही है।

वहीं, फल विक्रेता दामों में और तेजी होने की संभावना से भी इन्कार नहीं कर रहे हैं। नवरात्र में श्रद्धालु फलों का सेवन करते हैं, जिस के चलते सेब व केला अनार अधिक महंगे हुए हैं। मांग बढ़ने के साथ ही आने वाले दिनों में फलों के दाम और बढ़ सकते हैं।

महंगाई के चलते श्रद्धालु भी पहले से कम ख़रीदारी कर रहे हैं और दो तीन किलो लेने वाला श्रद्धालु आधा किलो या एक किलो खरीद कर अपना काम चला रहा है।

गोहाना की पुरानी सब्जी मंडी मे दुकानदारों की माने तो दो दिन पहले तक सेब 70 से 80 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रही थी, लेकिन कल सेब के भाव में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सेब अब सो रुपए किलो से 120 रुपए प्रति किलो के भाव से बिक रही है।

दुकानदारों की माने तो आज से नवरात्रों की शुरुआत है और अभी से पहले फलों के भाव बढ़ने से उनकी दुकानदारी पर असर पड़ रहा है।

वहीं, मंडी में ख़रीदारी करने आए श्रद्धालुओं का कहना है कि मजबूरी में फल खरीदना पड़ता है जिसका फायदा दुकानदार उठाते हैं।

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *