बिजली संकट के लिए मोदी सरकार दोषी नहीं, ये तो कांग्रेस के 60 साल के शासन के कारण हुआ- पी चिंदबरम का मोदी सरकार पर तंज

chidambaram with modi

देश में चल रहे बिजली संकट के बीच यूपीए सरकार के दौरान केंद्रीय मंत्री रहे और कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता पी चिंदबरम ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता पी चिंदबरम ने ट्वीट किया कि देश में प्रचुर मात्रा में कोयला है, बड़े रेल नेटवर्क हैं, थर्मल प्‍लांटस में क्षमता है फिर भी बिजली की भारी किल्लत है। उन्होंने आगे लिखा कि इसके लिए मोदी सरकार को दोष नहीं दिया जा सकता, यह तो कांग्रेस के 60 साल के शासन के कारण हुआ है।

 

 

 

Read Also कोर्ट में हो स्‍थानीय भाषा का इस्‍तेमाल, इससे जनता में बढ़ेगा विश्‍वास- पीएम मोदी

 

उन्‍होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि कोयला, रेलवे या बिजली मंत्रालयों में कमी नहीं है, दोष तो इन विभागों के मंत्री रह चुके कांग्रेसी नेताओं का है। उन्होंने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए लिखा कि मोदी सरकार ने यात्री ट्रेनों को रद्द क कोयला ट्रेनों को चलाने का सही समाधान खोज लिया है। मोदी है, मुमकिन है।

 

 

देश में कोयला संकट

 

गौरतलब है कि देश में कोयला संकट के कारण कई राज्‍यों में बिजली की किल्‍लत हो रही है और बढ़ते तापमान के कारण बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। बिजली की मांग बढ़ने और सप्‍लाई में कमी के कारण देश के कई राज्‍यों में बिजली गुल हो रही है जिससे आम जनता और उद्यमी दोनों को ही परेशानी हो रही है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *