AI के जरिए अब आपको भी होगी आपके मरने की खबर!

Death Prediction Test, AI के जरिए अब आपको भी होगी आपके मरने की खबर!

(प्रियांशी श्रीवास्तव) :सोचो जरा आप से कोई मजाक कर दे कि अगले पल मरने वाले तो क्या होगा किसी भी व्यक्ति को उसके मरने के बारे में पता चल जाये तो कैसी हालत होगी । ये तो आप खुद जानते होगें। लेकिन ये कोई मजाक नही बल्कि हकीकत है। दरअसल नॉटिंघम यूनिवर्सिटी ने डेथ प्रिडिक्शन पर बड़ी कामयाबी हासिल की है । नॉटिंघम यूनिवर्सिटी ने हाल ही में डेथ प्रिडिक्शन पर एक रिसर्च की ।इस रिपोर्ट के मुताबिक इंसान कब मरने वाला है, इसे पता किया जा सकता है । रिपोर्ट के अनुसार, AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए पता लग सकेगा कि किसकी मौत लगभग कब होने वाली है?                        Death Prediction Test,

बता दें कि नॉटिंघम यूनिवर्सिटी ने डेथ प्रिडिक्शन को लेकर ब्रिटेन में 40 से 69 साल की उम्र वाले लगभग 1,000 लोगों पर एक रिसर्च की। ये लोग डायबिटीज या ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं से पीड़ित थे । रिसर्च में इन लोगों की हेल्थ पर बड़ी बारीकी से नजर रखी गई। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से ये समझने की कोशिश की गई, कि कब इन लोगों की तबियत बिगड़ती है या कब इनकी मौत हुई।

Read also:विदेशी बच्चे के साथ होटल में कुकर्म का प्रयास, अभी तक नहीं हो पाया मेडिकल

वैज्ञानिकों के मुताबिक डेथ प्रिडिक्शन टेस्ट एक तरह का ब्लड टेस्ट की तरह ही होगा. एक्सपर्ट इसमें कुछ अलग बायोमार्कर देखकर तय कर सकेंगे कि मरीज की मौत अगले दो से पांच सालों के भीतर होगी या नहीं। हालांकि, वैज्ञानिकों ने साफ किया कि ये स्टडी फिलहाल अपनी शुरुआती स्टेज में है, इसलिए पक्की तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता कि इसके दावे कितने सही हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Death Prediction Test,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *