बढ़ते मोटापे से परेशान है तो ट्राई करें ग्रीन टी,मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Green tea ke fayde, बढ़ते मोटापे से परेशान है तो ट्राई करें ग्रीन टी,मिलेंगे जबरदस्त..

ठण्ड का सीजन चल रहा है तो ऐसे में हम अपने बढ़ते वजन से बहुत परेशान रहते हैं। कई तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन कुछ दिन तो दवाइयों का असर रहता है,  लेकिन फिर कुछ दिनों के बाद वही दवा बीमारियों का कारण बन जाती है। तो ऐसे में बात आती है ग्रीन टी की क्योंकि ग्रीन टी का सेवन हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता ही है साथ ही होने वाली कई बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। वहीं ग्रीन टी एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। स्टडी में पता चला है कि इसमें पॉलीफेनोल्स मौजूद होते हैं, जो कि कैंसर जैसी बीमारी को दूर करने में सहायक होती है। साथ ही पाचन तंत्र के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। आज हम आपको ग्रीन टी से होने वाले फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। जो आपकी सेहत के लिए काफी मददगार साबित हो सकते है।

डायबिटीज मरीजों के लिए ग्रीन टी के फायदे

डायबिटीज मरीजों के लिए ग्रीन टी का सेवन काफी लाभदायक होने वाला है। क्योेंकि ग्रीन टी में पॉलिफैनोल्स और पोलिसच्चराइड्स पाए जाते हैं, जो डायबिटीज वालों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। ग्रीन टी रक्त शर्करा के स्तर लेवल को स्थिर बनाए रखने में सहायक करती है।

वेट लॅास के लिए लाभकारी

ग्रीन टी के सेवन करने से बॅाडी में जमें फैट्स कम हो जाते हैं। साथ ही यह शरीर के मेटाबॉलिज्म प्रोसेस को बढ़ाती है। जिससे वेट लॅास कम करने में काफी मदद मिलती है। वेट लॉस डाइट में आप ग्रीन टी को भी शामिल कर सकते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद

अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत है, तो प्रतिदिन ग्रीन टी का सेवन करें। साथ ही हाई ब्लड प्रेशर के खतरे कम होने में मदद मिलती है।

Read more:- चक दे इंडिया के नारे के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उठाई हाकी विश्वकप की ट्राफी

ग्रीन टी बनाने के तरीके

आप इस तरीके से भी ग्रीन टी बना सकते हैं। ग्रीन टी बनाने के लिए सबसे पहले पानी उबालें, फिर इसमें ग्रीन टी डालें और कुछ देर के लिए ढक दें, फिर गैस बंद कर दें। इसके बाद इसे छान लें। लीजिए तैयार है आपकी ग्रीन टी।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *