यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की तारीखों का हुआ एलान

UP Board Exam 2023, यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की तारीखों का हुआ एलान.......

(अमन पांडेय ) : उत्तर प्रदेश में यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का ऐलान कर दिया गया है। ऐसे में माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी किया है। इसमें बताया गया है कि सुबह 8 से लेकर 11 बजकर 15 मिनट तक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा चलेगी। वहीं, कुछ पेपर दूसरे पाली में होंगे, जिसका समय दोपहर 2बजे से लेकर शाम 5 बजकर 15 मिनट तक होगा।                                             UP Board Exam 2023

बता दें कि यूपी बोर्ड  में कक्षा 10 वीं का पहला पेपर हिंदी का होगा वहीं 12वीं क्लास वालों का पहला पेपर सैन्य विज्ञान का होगा । यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होकर 4 मार्च तक चलेंगी। प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा संचालित की जाने वाली वर्ष 2023 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं आगामी 16 फरवरी से प्रारंभ हो जाएगी।

Read Also राहुल गांधी ने क्यों दी RSS को कौरवों की संज्ञा ?

गुलाब देवी ने डेटशीट की जानकारी देने के साथ ही कहा की छात्रा एवं छात्राएं मन लगाकर और पूरा मेहनत से परीक्षा की तैयारी करें ताकि अच्छे नंबरों के साथ पास हों। साथ ही बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले समस्त छात्र छात्राओं को परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं भी दी। माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि वर्ष 2023 का बोर्ड परीक्षाओं के समय नियमित रूप से इसकी मॉनिटरिंग की जाएगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *