मोबाइल और लैपटॉप के इस्तेमाल से ड्राई होने लगी है आंखें, तो इस नुस्खे को करें ट्राई मिलेगी राहत

आज के समय में इंटरनेट और मोबाइल की दुनिया में लोगों का आधा से ज्यादा समय मोबाइल पर ही बीत जाता है। ज्यादा समय स्क्रीन पर रहने से आंखों में दर्द और ड्राइनेस की दिक्कत होने लगती है। साथ ही इससे आंखों में जलन, भारीपन, थकावट और दर्द जैसी समस्याएं होने लगती है। कई बार तो दिक्कतें इतनी ज्यादा बढ़ जाती हैं कि आंखें खोलना भी मुश्किल हो जाता है। और कुछ साफ दिखाई नही देता हैं। सब कुछ धुंधला दिखाई देता है। आंखों में इतनी सारी दिक्कतें होने पर तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें। लेकिन वहीं अगर आप डॉक्टर से कंसल्ट नही कर पा रहे हैं तो आपको कुछ घरेलू उपाय बताएं जिससे आपकी आंखों में आराम जरूर मिलेगा।

क्यों होती है ड्राई आई की समस्या

आपके आंखों में ड्राइनेस की समस्या तब होती है जब हमारी टियर ग्लैंड आंखों को पर्याप्त रूप से लुब्रिकेट करने के लिए आंसू नहीं बना पाते हैं और आंखों की गंदगी साफ नहीं हो पाती है साथ ही जिसके कारण आंखों में जलन, दर्द और भारीपन होने लगता है। इसलिए जरूरी है कि आंखें पर्याप्त रूप से हाइड्रेट हो। आइये जानते हैं आंखों को आराम देने के कुछ टिप्स..

बॉडी को हाइड्रेट रखें

आंखों की ड्राइनेस के पीछे का कारण है पर्याप्त नमी ना मिलना। इसलिए आपको पानी का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिए। साथ ही आपको एक दिन में 10 गिलास पानी तो पीना ही चाहिए। इसके बाद आप आंखों को हाइड्रेट रखने के लिए कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें जिससे आंखों को नमी मिलती रहें।

मसाज करें

आंखों के दर्द से निजात पाने के लिए उंगलियों की मदद से हल्की हल्की मसाज करें। इस प्रक्रिया को थोड़ी देर तक करते रहें। ऐसा करने से आंखों के होने वाले दर्द से निजात मिलता है। इसकी मदद से ब्लड सर्कुलेशन के साथ मसल्स रिलैक्स होने में भी काफी मदद मिलती है।

Read also:- अग्निवीर भर्ती परीक्षा में युवाओं ने लगाए धांधली के आरोप, चार जिलों के युवा हुए एकजुट

ठंडे पानी के छींटे मारें

आंखों को ठंडे पानी भी बहुत आराम देता है। इसीलिए अगर आप काफी देर तक कंप्यूटर पर काम करके आंखें थक गई है। तो ठंडे पानी की छींटे मारने से आंखों में होने वाले दर्द से काफी आराम मिलता है। साथ ही आप आंखों में बर्फ से भी सिकाई कर सकते हैं। इससे आपको आंखों में काफी आराम मिलेगा।

गर्म सिकाई करें

आंखों को हाइड्रेट रखने के लिए पानी ऑयल और म्यूकस तीनों तत्वों की जरूरत होती है. इनकी कमी होने से आंखों में ड्राइनेस होने लगती है। साथ ही गर्म पानी की सिकाई करने से भी आराम मिलता है। इसके लिए गुनगुने पानी में एक सूती कपड़ा भिगोकर अपनी आंखों की सिकाई करें। इससे आपकी आंखों में जल्दी आराम मिलेगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *