ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने दिया कर्मचारियों को बड़ा झटका

Amazon Job Cuts, ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने दिया कर्मचारियों को बड़ा झटका......

दुनिया की दिग्गज ई- कॉमर्स कंपनी अमेजन एक बड़ ऐलान किया है। कंपनी ने अपने कॉरपोरेट एंप्लाइज को ऑफिस जॉइन करने के लिए कहा है। कंपनी ने कर्मचारियों को आदेश देते हुए कहा कि अब उन्हें कम से कम हफ्ते में तीन दिन ऑफिस से काम करना होगा।यह नया सिस्टम 1 मई, 2023 से लागू हो जाएगा. यह जानकारी कंपनी के सीईओ एंडी जेसी ने कर्मचारियों को एक मेमो भेजकर दी है। अपने मैसेज में एंडी जेसी ने कहा कि ऑफिस में आकर साथ काम करने से कर्मचारियों के बीच बेहतर सूचना का तंत्र स्थापित होगा और इसका असर काम पर भी दिखेगा।                                                 Amazon Job Cuts

अमेजन ने वर्क फ्रॉम होम का कल्चर तक खत्म करने की कोशिश की है जब दुनियाभर में कोरोना का कहर कम हो गया है। साल 2020 में कोरोना महामारी के शुरुआत के बाद से ही भारत समेत दुनिया की कई बड़ी कंपनियों ने वायरस के फैलाव को रोकने के लिए वर्क फ्रॉम होम की शुरुआत की थी।

Read also: सिसोदिया ने CBI से मांगा वक्त जाने क्यों…

बता दें कि कोरोना मामलों में दर्ज की गई गिरावट के बाद कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को आफिस बुलाना शुरू कर दिया। अब इसमें अमेजन का नाम भी शामिल हो गया है। कंपनी ने अपने सभी कर्मचारियों को हफ्ते में तीन दिन ऑफिस आने का निर्देश दिया है। इससे पहले अक्टूबर 2021 में अमेजन ने कहा था कि यह टीमों के ऊपर निर्भर करता है कि वह अपने कॉर्पोरेट इंप्लाई को ऑफिस बुलाना चाहते हैं या नहीं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Amazon Job Cuts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *