उर्फी जावेद का कैब ड्राइवर सामान लेकर हुआ फरार, एक्ट्रेस ने ट्विट कर दी जानकारी

अजय पाल – एक्ट्रेस उर्फी जावेद आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उर्फी जावेद सदैव अपने बेबाक अंदाज व अतरंगी फैशन के कारण सोशल मीडिया का पारा हाई करती रहती है। आपको बता दें कि उर्फी जावेद हर मुद्दे पर अपनी राय रखती रही है। हाल में एक्ट्रेस के साथ ऐसी घटना घटित हुई जिसके कारण एक्ट्रेस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए आवाज उठाई है। एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि कैब ड्राइवर उनका सामान लेकर फरार हो जाता है। उर्फी जावेद ने यह शिकायत ऊबर को करते हुए कहा कि आप महिलाओं की सुरक्षा के लिए काम करें।

जमकर वायरल हो रहा उर्फी का ये पोस्ट

उर्फी जावेद का यह पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल हो गया। बिग बॅास ओटीटी फेम उर्फी जावेद ने हाल में ट्विटर पर कैब बुकिंग का स्क्रीन शॅाट शेयर करते हुए लिखा है कि, कुछ दिन पहले मैं दिल्ली में गई थी। वहां मेरा ऊबर कैब में बहुत बुरा अनुभव रहा। उर्फी जावेद ने कुछ घंटों के लिए ऊबर कैब को बुक किया था। एयरपोर्ट लौटते समय लंच के लिए ऊबर कैब को रोका। तभी कैब का ड्राइवर उर्फी का सामान लेकर फरार हो गया। इस दौरान उर्फी के मित्र ने उनकी सहायता की। तभी लगभग एक घंटे बाद कैब का ड्राइवर नशे की हालात में धुत होकर उर्फी के पास वापस लौट आता है।

Read also:- केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ कार्रवाई करने की दी मंजूरी

उर्फी ने उठाई महिलाओं की सुरक्षा के लिए आवाज

उर्फी जावेद ने इंस्टा स्टोरी में भी एक पोस्ट शेयर किया। उर्फी ने इंस्टा में लिखा है कि, ऊबर प्लीज आप कुछ कीजिए। यह महिलाओं की सुरक्षा के खिलाफ है। ऊबर कैब में मेरा बहुत बुरा एक्सपीरियंस रहा। उर्फी ने ऊबर को ट्वीट किया, तभी ऊबर कंपनी ने ऊबर कैब में हुई घटना पर उर्फी से माफी मांगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *