‘या अल्लाह हमें तो केवल मोदी जैसा पीएम चाहिए’ पाकिस्तान के शख्स ने कही ऐसी बात, वीडियो हुआ वायरल

पाकिस्तान की स्थिति इस समय बेहद ही खराब चल रही है। दरअसल महंगाई के कारण जनता त्रस्त है तो वहीं कई अन्तर्राष्ट्रीय संस्थानों ने भी पाकिस्तान को कर्ज देने के लिए मना कर दिया है। दरअसल इसी बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें पाकिस्तान का एक शख्स भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कह रहा है कि हमारे मुल्क को उनके जैसे पीएम की जरूरत है। Pakistan Viral Video

पाकिस्तान के शख्स ने की पीएम मोदी की तारीफ

सोशल मीडिया में इस वायरल वीडियो में पाकिस्तान युवक कह रहा है कि यहां के कई नेताओं ने जनता को बहुत पीछे छोड़ दिया है। साथ ही बोल रहा कि अगर विभाजन न हुआ होता तो आज हम भी भारत के लोगों की तरह 20 रुपए किलो टमाटर और 150 रुपए लीटर पेट्रोल खरीद रहे होते। फिर उसने कहा कि, “न तो अब नवाज शरीफ चाहिए और ना ही बेनजीर चाहिए हमें तो या अल्लाह केवल मोदी जैसा पीएम चाहिए, जो यहां के लोगों को सीधा कर दे”।

Read also:- ‘या अल्लाह हमें तो केवल मोदी जैसा पीएम चाहिए’ पाकिस्तान के शख्स ने कही ऐसी बात, वीडियो हुआ वायरल

बाद में उसने कहा कि मोदी कोई बुरे इंसान नही है बल्कि एक अच्छे इंसान है। अच्छे इंसान होने की वजह से आज भारत तरक्की कर रहा है। अगर वे 8 साल के लिए पाकिस्तान के पीएम बन जाते हैं तो हमारा मुल्क भी तरक्की करने लगेगा। फिर इसके बाद युवक ने कहा कि भारत के मुसलमान कम से कम 20 रुपए किलो टमाटर और 150 रुपए लीटर पेट्रोल तो खरीद रहे है। दरअसल ये वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि इस वीडियो को कई भारतीय पत्रकारों ने साझा किया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *