मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज होगी सुनवाई, बढ़ सकती है मुश्किलें!

Haryana Election 2024: 

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया इस वक्त तिहाड़ जेल में बंद हैं।शुक्रवार यानी आज उनकी जमानत याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होनी है। हालांकि,जमानत याचिका पर सुनवाई से ठीक एक दिन पहले ED ने दिल्ली शराब नीति में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों को लेकर सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। सिसोदिया को धन शोधन निरोधक कानून (PMLA) के तहत तिहाड़ जेल में दूसरे दौर की पूछताछ के बाद अरेस्ट किया गया। करीब 8 घंटे की पूछताछ के बाद जांच एजेंसी ने कहा है कि सिसोदिया अपने जवाब में टालमटोल कर रहे थे और जांच में सहयोगी नहीं किया।      Delhi Liquor Policy Case

मनीष सिसोदिया पहले से ही दिल्ली शराब पॉलिसी में कथित भ्रष्टाचार के मामले में 26 फरवरी को गिरफ्तार किए जाने के बाद से तिहाड़ में बंद हैं। ऐसे में अगर ईडी को सिसोदिया की हिरासत मिल जाती है, तो आज सीबीआई मामले में जमानत मिलने की स्थिति में भी उन्हें पूछताछ के लिए ईडी हेडक्वार्टर ले जाया जाएगा। जानकारी के अनुसार, सिसोदिया के बयान दर्ज करने के साथ ही अन्य आरोपियों से सामना कराया जाएगा। जांच एजेंसी के सिसोदिया से उनके पास मौजूद सेलफोन को कथित रूप से बदलने और नष्ट करने और बतौर दिल्ली के आबकारी मंत्री के रूप में लिए गए फैसलों को लेकर पूछताछ करने की संभावना है।

Read Also –आतिशी और सौरभ भारद्वाज बने दिल्ली सरकार के मंत्री, जानें किसे मिला कौन सा विभाग

बता दें कि दिल्ली लिकर स्कैम मामले में अगस्त 2022 में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने मामला दर्ज किया था। इस मामले में सीबीआई ने कई महीनों तक जांच के बाद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी 2023 को 8 घंटे तक पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। उसके बाद सात दिन सीबीआई की रिमांड में रहने के बाद मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया था। एक दिन पहले ईडी ने घंटों तक पूछताछ के बाद उन्हें धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया है। आज राउज एवेन्यू कोर्ट में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई है, लेकिन इस बात की पूरी संभावना है कि ईडी जमानत याचिका का विरोध करेगी और रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App      

Delhi Liquor Policy Case

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *