ट्विटर को टक्कर देगा थ्रेडस, एक दिन में करोड़ों लोगों को बनाया दीवाना

ट्विटर को टक्कर देगा थ्रेडस, एक दिन में करोड़ों लोगों को बनाया दीवाना

(दिवाँशी)- Twitter VS threads instagram-ट्विटर पर सब्सक्रिप्शन लागू होने के बाद यूजर्स का ब्लू टिक हटा लिया गया। यानि की पैसे देने के बाद ही यूजर्स का अकाउंट वेरीफाई हो सकेगा। जिसके बाद हजारों यूजर्स ने ट्विटर का इस्तेमाल करना कम कर दिया। ट्विटर में आए कई सारे बदलावों की वजह से फेक आईडी की संख्या में काफी हद तक इजाफा हुआ है। अब ट्विटर के ट्विटर को टक्कर देने के लिए मेटा ने थ्रेडस को लॉन्च किया है।

क्या है इंस्टाग्राम थ्रेड्स?
ट्विटर को टक्कर देने के लिए मेटा ने थ्रेड को लॉन्च किया। ये ऐप टेक्स्ट, फोटोज और वीडियो शेयरिंग की सुविधा प्रदान करती है। लॉन्च होने के कुछ समय के बाद ही करोडों यूजर्स ने साइन अप कर लिया था। मार्क जकरबर्ग ने खुद इसकी जानकारी दी है। साथ ही कंपनी इस ऐप को टेक्स्ट शेयरिंग और पब्लिक कन्वर्सेशन ऐप बता रही है।

Threads: rival do Twitter ganha data de lançamento com convite virtual 3D  no Instagram - Tudocelular.com

क्या है इस ऐप की खासियत?
इस ऐप को लॉगिन करने के बाद आपको थ्रेडस पर मौजूद लोगों की पूरी लिस्ट दिखाई देगी। जिसमें से किसी को भी आप फॉलो कर पाँएगे। इस ऐप में प्रोफाइल को पब्लिक या प्राइवेट रखने का ऑप्शन दिया गया है। फिलहाल के लिए थ्रेड एक फ्री ऐप है। लेकिन इतना जरूर तय है कि जब फॉलोअर्स बढ जाएंगे तो ऐड दिखाना शुरू कर दिया जाएगा।

Read also-बीसीसीआई को कैप्टन कूल के लिए तोड़ना पड़ा था ये रूल, 23 साल की उम्र में मचाई थी धूम

ट्विटर और थ्रेडस में अंतर
एलन मस्क ने ट्विटर और मेटा के थ्रेडस में काफी अंतर है। ये ऐप ट्विटर के पुराने वर्जन जैसा है, जिस पर आप अपने विचार टेक्स्ट के रूप में शेयर कर सकते है। वहीं ट्विटर खुद को धीरे धीरे माइक्रोब्लॉगिंग साइट से वीडियो टेक्स्ट बेस्ड सोशल मीडिया प्लेटफार्म बना रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *