हिमाचल में लगातार हो रही बारिश के बीच सोलन में फटा बादल,7 लोगों की मौत

(दीपा पाल )-Himachal Pradesh Weather- देश के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर बारिश की आफत से लोगों का जन जीवन प्रभावित हो गया हैं। उत्तराखंड के कई ज़िलों में 15 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट है। इस बीच हिमाचल प्रदेश के सोलन की ममलीक के धायावला गाँव में बादल फट गया है। और बादल फटने से 7 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 6 का रेस्क्यू किया गया है । आपको बता दे कि ये हादसा देर रात हुआ है. हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश की वजह से राज्य में एहतियातन सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया गया है।

Read also –सनी देओल की ‘गदर 2’ ने रचा इतिहास,पहले वीकेंड में ही 100 करोड़ के पार

हिमाचल प्रदेश में आसमान से आफत की बारिश हो रही है।इससे राज्‍य की नदियां उफान पर हैं। आपको बता दे कि शिमला-धर्मशाला समेत करीब 500 सड़कों पर आवाजाही भूस्खलन की वजह से बंद है। प्रशासन की ओर से लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन वाले इलाक़ों में नहीं जाने की अपील की गई है।वहीं, हिमाचल प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थान 14 अगस्त को बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारी बारिश के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया है.

उत्‍तराखंड में भी बारिश से हालात बिगड़े
उत्तराखंड के चमोली में बीती रात से तेज बारिश हो रही है। भारी बारिश की वजह नदी का जलस्तर बढ़ गया है और लोगों के घरों से लेकर दुनकानों तक में पानी आ गया है। उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि हरिद्वार समेत कई दूसरे ज़िलों में यलो अलर्ट है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *