विश्व कप के पहले मैच में चैंपियन इंग्लैंड की नजरें चोटों से जूझ रही न्यूजीलैंड के खिलाफ आक्रामक शुरुआत पर टिकी हैं

विश्व कप 2019 का जहां समापन हुआ था, गुरुवार को वहीं से विश्व कप 2023 का आगाज होगा। मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड गुरुवार को खिताब बचाने के लिए पिछले विश्व कप की उप-विजेता न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। चोटों से जूझ रही न्यूजीलैंड के लिए ये मुकाबला आसान नहीं होगा।इंग्लैंड की टीम में युवा खिलाड़ियों की कमी हैं। बेन स्टोक्स के कूल्हे की चोट ने टीम की चिंता और बढ़ा दी है। टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में कीवी टीम के खिलाफ उनका खेलना मुश्किल है।

हालांकि कुछ लोग जोस बटलर की टीम पर चार साल में तीसरा विश्व कप हासिल करने के लिए दांव लगाने की हिम्मत करेंगे। इंग्लैड मौजूदा टी20 विश्व कप चैंपियन भी है।इंग्लैंड के पास लियाम लिविंगस्टोन, जॉनी बेयरस्टो और हैरी ब्रुक जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं और फिर जो रूट और डेविड मालन जैसे अनुभवि बल्लेबाज हैं। बल्लेबाजी के लिए अनुकूल परिस्थितियों में अहमदाबाद की पिच इनके लिए मददगार होगी।

Read also –केंद्रीय वाणिज्य भवन में DPIRT और रेलवे के गति शक्ति विश्वविद्यालय के बीच अहम समझौते पर हुए हस्ताक्षर

इंग्लैंड की गेंदबाजी को भी कमतर नहीं आंका जाना चाहिए। मार्क वुड की तेज़ गति और आईपीएल का अनुभव इंग्लैंड के पक्ष में है और लेग स्पिनर आदिल राशिद भी टीम के एक महत्वपूर्ण गेंदबाज होंगे।कागजों पर, इंग्लैंड को बढ़त मिल सकती है जैसा कि हाल की एकदिवसीय श्रृंखला में दिखा भी था, जिसे उन्होंने तीन-एक से जीता था। लेकिन बात जब इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विश्व कप के शुरुआती मैच की हो, तो पिछले सारे रिकॉर्ड्स को नजरअंदाज किया जा सकता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *