इजराइल में फंसी ‘नुसरत भरुचा’ को एंबेसी ने ढूंढ निकाला, कनेक्टिंग फ्लाइट से जल्द भारत लौटेंगी एक्ट्रेस

Nushrratt Bharuccha- हमास के हमले के बाद इजराइल में फंसी बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरुचा अब सुरक्षित भारत लौट रही हैं। अभिनेत्री के पीआर ने रविवार को इसकी जानकारी दी। नुसरत भरुचा हाइफा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए इजराइल गई थी, जो 28 सितंबर और सात अक्टूबर तक चला।… Nushrratt Bharuccha

अभिनेत्री के पीआर ने कहा, “आखिरकार हम नुसरत से संपर्क करने में कामयाब रहे और भारतीय दूतावास की मदद से उन्हें सुरक्षित भारत लाया जा रहा है। इजराइल से सीधी उड़ान न मिलने की वजह से वे कनेक्टिंग फ्लाइट से लौट रही हैं।”

Read also-बिहार में ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर का आगाज, नेपाल सहित देश के कई टूर ऑपरेटर्स शामिल

पीआर ने कहा, सुरक्षा के लिहाज से अभिनेत्री से जुड़ी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की जा सकती। लेकिन जैसे ही वे भारत आएंगी हम आपको सूचित करेंगे। भगवान का शुक्र है कि वे सुरक्षित भारत आ रही हैं। खबरों के मुताबिक, शनिवार को इजराइल पर हमास के हमले के बाद अभिनेत्री की टीम का उनके साथ संपर्क टूट गया था।

38 साल की नुसरत भरुचा को ‘प्यार का पंचनामा’, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ और ‘छोरी’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्हें आखिरी बार थ्रिलर ड्रामा “अकेली” में देखा गया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *