मुठभेड़ के बाद अतीक अहमद का गुर्गा गिरफ्तार

प्रयागराज पुलिस ने मारे गए माफिया डॉन अतीक अहमद के इनामी गुर्गे को बुधवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।प्रयागराज पुलिस की तरफ से जारी बयान के मुताबिक नवाबगंज पुलिस स्टेशन की अनापुर चौकी के पास चेकिंग के दौरान दो लोगों ने पुलिस बैरिकेड को पार कर लिया और पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी।बयान में कहा गया है कि जवाबी गोलीबारी में पुलिस ने उनमें से एक को पैर में गोली मार दी और उसे पकड़ लिया, जबकि दूसरा भागने में कामयाब रहा। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूछताछ के दौरान घायल व्यक्ति ने अपना नाम मोहम्मद नफीस उर्फ नफीस बिरयानी बताया। उमेश पाल हत्याकांड मामले में उसकी तलाश
थी।प्रयागराज पुलिस ने नफीस की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को 50,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी।बीएसपी विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

हत्या में इस्तेमाल की गई हुंडई क्रेटा कार मोहम्मद नफीस की थी, जो हत्या के बाद से फरार था।इस साल अप्रैल में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की दो लोगों ने खुद को मीडियाकर्मी बताकर उस समय गोली मार दी थी, जब जेल में बंद दोनों अपराधियों को पुलिस हिरासत में प्रयागराज के एक अस्पताल ले जाया जा रहा था।

 Read also – अमृतसर और तरन तारन में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास दो ड्रोन, छह किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद

प्रयागराज डीएसपी अभिषेक भारती ने कहा कि चेकिंग के दौरान एक मुठभेड़ की घटना हुई है। पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। इस बदमाश की पहचान मोहम्मद नफीस और नफीस बिरयानी के तौर पर हुई है। ये उमेश कांड हत्याकांड का वांछेत अभ्युक्त है और 50,000 का इनामिया है। प्राथमिक उपचार के लिए इस अभियुक्त को अस्पताल ले जाया गया है। संबंधित विधीय कार्रवाई की जा रही है।”

एसआरएन अस्पताल सी. पी. द्विवेदी का कहना है कि थोड़ी देर पहले पुलिस एक पेशेंट को लेकर आई है, नाम नफीस है उसका, जैसा सस्पेक्टेड है, एनकाउंटर हुआ है उसका।गोली उसके लेफ्ट पैर में है, फूट कह सकते हैं आप उसको, फूट के थोड़ा सा ऊपर और हम उसको ट्रीटमेंट के लिए भेज रहे
हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *