नीतीश कुमार को आराम की जरूरत है- बिहार BJP अध्यक्ष सम्राट चौधरी

Samrat Chaudhary – बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने गरीबी खत्म करने और विशेष राज्य का दर्जा देने में विफल रहने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना की और सुझाव दिया कि वो आराम करें तभी राज्य का विकास होगा।

कैमूर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, “केवल नीतीश जी ही उनके बयानों को समझ सकते हैं. मेरा उनसे अनुरोध है कि उन्हें विशेष आराम करना चाहिए, बिहार ठीक हो जाएगा।”

Read also-अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन ने चार साल की अबीगैल एडन की हमास से रिहाई की पुष्टि की

सम्राट चौधरी ने कहा कि वे18 साल के शासन में राज्य के लिए कुछ नहीं कर पाए तो अब क्या करेंगे। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष कैमूर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

सम्राट चौधरी ने कहा कि ये सोच का दिक्कत है पहले नीतीश कुमार जी ने कहा कि 100 साल में जीवन ही खत्म हो जाएगा। नीतीश बाबू क्या कहते हैं ये वही जानते हैं। मेरा तो आग्रह है कि वे विशेष आराम कर लें तो बिहार का कल्याण हो जाएगा।”देखिए नीतीश जी से हुआ क्या है, 18 साल मुख्यमंत्री रहने के बाद जब कुछ नहीं कर पाए तो अब क्या करेंगे?

PTI
So

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *