ज्ञानवापी मामला: ASI ने रिपोर्ट दाखिल करने के लिए तीन हफ्ते का और समय मांगा

Gyanvapi case – भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के सर्वेक्षण पर अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए तीन हफ्ते का और समय मांगा है। वाराणसी जिला अदालत ने 18 नवंबर को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर की वैज्ञानिक सर्वेक्षण रिपोर्ट जमा करने के लिए 10 और दिन का समय दिया था।

एएसआई को पहले रिपोर्ट सौंपने के लिए 17 नवंबर तक का समय दिया गया था लेकिन शुक्रवार को उसके वकील ने अदालत से 15 दिन और मांगे। एएसआई ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के साइड में स्थित ज्ञानवापी परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण किया, ताकि ये पता लगाया जा सके कि 17वीं शताब्दी की मस्जिद का निर्माण हिंदू मंदिर की पहले से मौजूद संरचना पर किया गया था या नहीं।..Gyanvapi case

Read also-Animal के लॉन्ग रन टाइम का Ranbir Kapoor ने किया सपोर्ट, बताया आखिर क्यों इतनी लंबी है फिल्म, ऑडियंस से भी की ये अपील

विष्णु शंकर जैन, वकील  ने कहा कि “रिपोर्ट की डिटेल मुझे तभी पता चलेगी जब रिपोर्ट कोर्ट में फाइल होगी। अभी रिपोर्ट के बारे में तो हमें कुछ नहीं पता है। जब रिपोर्ट कोर्ट में फाइल करेंगे तो डेफिनेटली उसके बारे में हम लोग बात करेंगे पर आज की डेट में उन्होंने रिपोर्ट नहीं फाइल कर रहे हैं और तीन हफ्तों का समय मांगा

दो नवंबर को एएसआई ने अदालत को बताया था कि उसने सर्वेक्षण पूरा कर लिया है लेकिन सर्वेक्षण कार्य में उपयोग किए गए उपकरणों के विवरण के साथ रिपोर्ट संकलित करने में कुछ और समय लग सकता है। इसके बाद अदालत ने दस्तावेज़ जमा करने के लिए 17 नवंबर तक का अतिरिक्त समय दे दिया।

PTI
So

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *